ट्रम्प को मारने के लिए महिला ने घर में तैयार किया खतरनाक जहर, चिट्ठी में मिलाकर भेजा, 22 साल की जेल
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को जहर मिली हुई चिठ्ठी भेजने के एक मामले में फ्रांस और कनाडा की दोहरी नागरिकता रखने वाली महिला को 22 साल जेल की सजा सुनाई गई है।
जिला न्यायाधीश डाबनी फ्रेडरिक ने गुरुवार को 56 वर्षीय पास्कल फेरियर को ये सजा सुनाई। न्यायाधीश फ्रेडरिक ने कहा कि अपराधी की हरकतें घातक और समाज के लिए हानिकारक थीं।

पास्कल फेरियर ने जनवरी में प्रतिबंधित जैविक हथियारों को रखने या उपयोग करने पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने का दोष स्वीकार किया था।
फेरियर ने अदालत से कहा कि उसे दुख है कि उसकी योजना विफल हो गई। उसने यह भी कहा कि वह खुद को एक कार्यकर्ता के रूप में देखती हैं, आतंकवादी के रूप में नहीं।
फेरियर ने सितंबर 2020 में कनाडा स्थित क्यूबेक में अपने घर पर अरंडी के बीज से तैयार एक बेहद जहरीला पौधा प्रोटीन रिसिन तैयार किया था।
उसने उसी महीने इस रासायनक को पत्र के साथ एक लिफाफे में बंद कर ट्रम्प और टेक्सास राज्य के आठ कानून प्रवर्तन अधिकारियों को भेज दिया।
एफबीआई को ट्रंप को लिखे पत्र पर उनकी उंगलियों के निशान मिले। पत्र में फेरियर ने ट्रम्प को धमकी दी थी और राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने को कहा था।
पत्र में महिला ने ट्रम्प को लिखा था कि अगर मारने का ये तरीका काम नहीं आया तो वह दूसरे जहर का बेहतर नुस्खा ढूंढेंगी और अगर वह उस तक पहुंच पाई तो अपनी गोलियों से ट्रम्प को मारेगी।
हालांकि पत्रों की जहरीली सामग्री से कोई आहत नहीं हुआ। खतरों की जांच के लिए व्हाइट हाउस के सभी मेल उपनगरीय वाशिंगटन प्रसंस्करण सुविधा के माध्यम से भेजे जाते हैं।
पत्र भेजने के समय, फ़ेरियर ने ट्विटर पर यह भी पोस्ट किया था कि किसी को "ट्रम्प के चेहरे पर गोली मार देनी चाहिए।" आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति को धमकी देना एक विशिष्ट अपराध है जिसके तहत पांच साल तक की जेल हो सकती है।
अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि फेरियर को 2019 में गैरकानूनी रूप से हथियार ले जाने और बिना वैध लाइसेंस के गाड़ी चलाने के लिए राज्य में लगभग 10 सप्ताह तक हिरासत में रखा गया था।
पत्र भेजने के बाद फेरियर को सितंबर 2020 में बफ़ेलो, न्यूयॉर्क में सीमा पार करते हुए गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान उसके पास से एक बंदूक, चाकू और गोला-बारूद बरामद हुए थे।
रिपोर्ट के अनुसार सजा पूरी करने के बाद फेरियर को अमेरिका से निकाल दिया जाएगा। साथ ही अगर वह कभी वापस लौटी, तो उसे जीवन भर निगरानी का सामना करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications