VIDEO: किनारे खड़े होकर खाना खिला रही थी महिला, तभी शार्क ने खींच लिया नीचे

जानवरों के पास जाकर उन्हें खाना खिलाना कितना खतरनाक हो सकता है, ये हाल ही में एक महिला को पता चला। ये महिला शार्क के पास जाकर उसे खाना खिला रही थी जब उसने महिला को पानी में खींच लिया। ये महिला ऑस्ट्रेलिया के डंगॉन्ग बे में छुट्टियां मना रही थी।

पर्थ। जानवरों के पास जाकर उन्हें खाना खिलाना कितना खतरनाक हो सकता है, ये हाल ही में एक महिला को पता चला। ये महिला शार्क के पास जाकर उसे खाना खिला रही थी जब उसने महिला को पानी में खींच लिया। ये महिला ऑस्ट्रेलिया के डंगॉन्ग बे में छुट्टियां मना रही थी। इस हादसे में महिला की उंगली में चोट आई है।

Viral Video

ऑस्ट्रेलिया के डंगॉन्ग बे में छुट्टियां मना रही एक महिला के लिए ये हॉलीडे दर्दनाक साबित हुआ। मेलिसा बर्निंग नाम की महिला एक यॉट पर खड़ी होकर शार्क को खाना खिला रही थी जब एक बड़ा हादसा हो गया। मेलिसा खाना खिला ही रहीं थीं जब शार्क ने उन्हें पानी में खींच लिया। शुक्र की बात ये रही कि मेलिसा के दोस्त ने उन्हें तुरंत ऊपर खींच लिया और उनकी जान बच गई।

ये भी पढ़ें: VIDEO: दरवाजा बंद कर कमरे में ऐसा डांस कर रही थीं लड़कियां, मां ने देखा तो बजाई चप्पल

मेलिसा की उंगली में चोट आई है, जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। मेलिसा की खबर वायरल होने के बाद उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि इस हादसे में उनकी ही गलती थी। मेलिसा ने लिखा, 'मैं ये देखकर काफी हैरान हूं कि ये स्टोरी पूरी दुनिया में फैल गई है। मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि ये शार्क अटैक नहीं था। ये मेरी गलती थी। हमारी शार्क काफी कीमती हैं और हां उन्होंने मुझे हमेशा डराया है लेकिन मेरे अंदर उनके लिए बहुत सम्मान है।'

मेलिसा ने आगे लिखा की पानी उनका इलाका है। ऐसे में उन्हें दूर से ही देखना चाहिए। देखिये इस हादसे का हैरान कर देने वाला वीडियो-

ये भी पढ़ें: VIRAL: बिकिनी में स्पेन के मजे ले रहीं हैं सुहाना खान, फोटो सोशल पर वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+