VIRAL: बिकिनी में स्पेन के मजे ले रहीं हैं सुहाना खान, फोटो सोशल पर वायरल

शाहरुख खान इन दिनों अपने पूरे परिवार के साथ स्पेन में छुट्टियां मना रहे हैं। गौरी, आर्यन, सुहाना, अबराम और गौरी के भाई के बच्चे आलिया और अर्जुन सभी इन दिनों स्पेन की खूबसूरत लोकेशंस का मजा ले रहे हैं।

Recommended Video

      Suhana Khan's latest hot BIKINI LOOK goes viral। FilmiBeat
      Suhana Khan

      नई दिल्ली। शाहरुख खान इन दिनों अपने पूरे परिवार के साथ स्पेन में छुट्टियां मना रहे हैं। गौरी, आर्यन, सुहाना, अबराम और गौरी के भाई के बच्चे आलिया और अर्जुन सभी इन दिनों स्पेन की खूबसूरत लोकेशंस का मजा ले रहे हैं। छुट्टियों से जहां कुछ दिन पहले गौरी खान ने अपने बेटों की फोटो पोस्ट की थी, तो अब उनकी बेटी सुहाना की फोटो वायरल हो गई है। बिकिनी में अपने भाई-बहनों के साथ खड़ीं सुहाना की फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है।

      सोशल पर वायरल सुहाना की फोटो

      सोशल पर वायरल सुहाना की फोटो

      सुहाना खान भले ही बॉलीवुड में डेब्यू न करने जा रही हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। स्पेन में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहीं सुहाना की एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। भूरे रंग की बिकिनी और चश्में में सुहाना काफी स्मार्ट लग रही हैं। इस फोटो में उनके साथ नन्हें अबराम और उनकी कजिन आलिया छिब्बा भी हैं।

      सुहाना की फैशन की हर कोई कर रहा तारीफ

      सुहाना की फैशन की हर कोई कर रहा तारीफ

      इसके अलावा स्पेन से सुहाना की और भी कई तस्वीरें सामने आई हैं। एक फोटो में वो मरून रंग के जंपसूट में कैटेड्रल डे मलोक्रा के सामने खड़ी पोज दे रही हैं। साइड में बैग लटकाए खुले बालों में सुहाना काफी स्टाइलिश लग रहीं हैं। फैशन के मामले में सुहाना की पसंद किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। जहां इन दिनों सुहाना के फैशन च्वाइस की तारीफ हो रही है, वहीं कुछ दिन पहले एक ड्रेस के कारण उन्हें बेवजह ट्रोल होना पड़ा था।

      इस लड़के से जुड़ा था सुहाना का नाम

      इस लड़के से जुड़ा था सुहाना का नाम

      एक महीने पहले आईपीएल के ग्यारहवें सीजन में सुहाना का नाम एक क्रिकेटर से भी जुड़ा था। खबरें थीं कि सुहाना का दिल पापा शाहरुख की आईपीएल टीम केकेआर के खिलाड़ी शुभम गिल पर आ गया है। कहा जा रहा था कि दोनों को मैच के बाद काफी देर तक बात करते भी देखा गया है। सुहाना फिलहाल विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। सुहाना बॉलीवुड में जाना चाहती हैं, लेकिन शाहरुख ने साफ कह दिया है कि उनके बच्चे पहले पढ़ाई पूरी करेंगे, फिर फिल्मों में कदम रखेंगे।

      Suhana Khan, Shubhman Gill

      ये भी पढ़ें: VIRAL: डेब्यू से पहले ही दिखा सारा अली खान का हॉट अंदाज, इंटरनेट पर छाईं तस्वीरें

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+