Video: फ्लाइट में ये करते पकड़ी गई लड़की तो सबको दी जान से मारने की धमकी, करनी पड़ी एमरजेंसी लैंडिंग
अमेरिका के साउथवेस्ट एयरलाइंस में ट्रैवल कर रही एक लड़की ने फ्लाइट में सभी को मारने की धमकी दे दी। फ्लाइट में सभी लोग आराम कर रहे थे जब लड़की अचानक चिल्लाने लीग, 'मैं सबको मार दूंगी'।
ओरेगांव। अमेरिका के साउथवेस्ट एयरलाइंस में ट्रैवल कर रही एक लड़की ने फ्लाइट में सभी को मारने की धमकी दे दी। फ्लाइट में सभी लोग आराम कर रहे थे जब लड़की अचानक चिल्लाने लीग, 'मैं सबको मार दूंगी'। इस लड़की के कारण पायलट को फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है जिसमें लड़की साफ चिल्लाती हुई दिख रही है।

अमेरिका की साउथवेस्ट 2943 फ्लाइट में 24 साल की एक लड़की ने हंगामा काट दिया। Valerie Curbello नाम की लड़की ने फ्लाइट में सभी को मारने की धमकी देकर हर किसी को डरा दिया। हुआ यूं कि लड़की बाथरूम में घुसकर सिगरेट पीने लगी थी और स्मोक डिटेक्टर में ये पता चल गया। जब फ्लाइट अटेंडेंट उसे निकालने के लिए बाथरूम में गई तो लड़की भड़क उठी।
लड़की ने ऑक्सीजन मास्क भी उखाड़ कर लगा लिया। जब अटेंडेंट उसे उसकी सीट पर बिठाने के लिए ले जाने लगे तो लड़की चिल्लाने लगी कि उसे कहीं जाना है। वो बार-बार चिल्लाने लगी, 'मुझे कहीं जाना है और वो बहुत जरूरी है। मैं कह रही हूं,स अगर लैंड नहीं कि, तो मैं प्लेन में मौजूद सभी लोगों को मार दूंगी।' जब लड़की का चिल्लाना बंद नहीं हुआ तो फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जब लड़की से पूछा गया तो उसने कहा कि परेशान होकर वो सिगरेट पीने गई थी। फ्लाइट में धमकी देने की बात पर उसने कहा कि वो बात उसने नहीं की। (वीडयो साभार: KOIN 6)
ये भी पढ़ें: एक ही दिन में बाप, दादा और परदादा बन गया 78 साल का ये शख्स, पूरी फिल्मी है कहानी












Click it and Unblock the Notifications