दुल्हन में शादी में पूरे ऑफिस को दिया निमंत्रण...पहुंचा सिर्फ 1 , गुस्साई लड़की ने जॉब से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली, 17 अगस्त: नौकरी से इस्तीफा देने की कई वजहें हो सकती है। शायद आपको उस जगह का वातावरण पसंद ना आ रहा हो, हो सकता है कि, आपके मन मुताबिक आपको काम ना करने दिया जा रहा हो, लेकिन क्या कोई सिर्फ इस वजह से अपनी नौकरी से इस्तीफा दे सकता है? कि उसकी शादी में बुलावे पर सहकर्मी ना पहुंचे हो और उसने गुस्से में आकर इस्तीफा दे दिया हो। जी हां ऐसा हुआ है।

दुल्हन ने अपनी शादी में ऑफिस के 70 साथियों को बुलाया,
चीन से एक ऐसा ही अजब-गजब मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग रह गया है। चीन में एक लड़की ने भी अपनी शादी में कुल 70 सहकर्मियों को इन्वाइट किया था। हालांकि जिस दिन उसकी शादी थी, वहां उसके साथ काम करने वाला सिर्फ एक ही सहकर्मी शादी में पहुंचा। जिसे देखकर वह बहुत दुखी हुई और उसने नौकरी से इस्तीफा दे दिया।

शादी में पहुंचा सिर्फ एक सहकर्मी, गुस्साई दुल्हन...
चीन के एक दफ्तर में काम करने वाली महिला की शादी जब तय हुई, तो उसने अपने ऑफिस में इसका निमंत्रण करीब 2 महीने पहले ही दे दिया। चीनी महिला ने दावा किया कि उसने अपने कार्यालय के एक तिहाई सहकर्मियों को शादी में बुलाना चाहती थी। लेकिन फिर उसने सोचा कि कुछ लोगों को अगर इन्वाइट नहीं किया तो वे लोग नाराज हो जाएंगे। जिसके बाद लड़की ने ऑफिस के सभी सहकर्मियों को शादी का निमंत्रण दिया।

दुल्हन के काफी खाना फेंकना पड़ा
जिस दिन शादी हुई, 70 में से सिर्फ 1 सहकर्मी पहुंची। जो सहकर्मी उसकी शादी में पहुंची, वो उसके अंडर रहकर काम सीख रही थी। ऐसे में लड़की का मानना है कि ऑफिस के सहकर्मी उसके दोस्त नहीं, बल्कि दोस्त होने का केवल दिखावा कर रहे थे। यहीं नहीं दुल्हन को इसकी वजह से 6 टेबल्स पर सर्व किया जाने वाला खाना फेंकवाना पड़ा और अपने पूरे परिवार के आगे शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।

ज्यादा केक खाने पर दुल्हन नें मेहमानों से वसूले पैसे
महिला को बात इतनी अपमानजनक लगी कि उसने अगले ही दिन अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। चीन में महिला के इस फैसले को लेकर काफी चर्चा हो रही है। जहां कई लोग महिला के साथ सहनभूति दिखा रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग सहकर्मियों के इस व्यवहार को बेहद ही अपमानजनक बता रहे हैं। इससे पहले एक महिला ने अपने घर आए मेहमानों से सिर्फ पैसे वसूल लिए, क्योंकि उन्होंने जरूरत से ज्यादा केक खा लिए थे।












Click it and Unblock the Notifications