खाने के लिए किया 10 बिटकॉइन का पेमेंट, रेस्टोरेंट ने भी कर दी ये गलती, हुआ 2.8 करोड़ का घाटा

नई दिल्ली, 31 मई: इंसान की किस्मत कब पलट जाए, ये किसी को नहीं पता होता है। आज क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया ने ये बात साबित कर दी है। कई लोग इसमें पैसा लगाकर मालामाल हो गए, तो कई की हालत सड़क पर आने जैसी हो गई है। अब एक अमेरिकी महिला ने अपने साथ हुए किस्से को शेयर किया है। साथ ही बताया कि कैसे एक छोटी सी गलती से उसने अपने 10 बिटकॉइन गंवा दिए। हालांकि इससे दूसरे शख्स की किस्मत खुलने वाली थी, लेकिन उससे भी एक गड़बड़ी हो गई।

 चैलेंज पड़ा भारी

चैलेंज पड़ा भारी

दरअसल कैलिफोर्निया की एक महिला पत्रकार कश्मीर हिल ने 8 साल पहले काफी बिटकॉइन खरीदा था। उसके कुछ दिन बाद महिला ने चैलेंज लिया कि वो पूरे एक हफ्ते अपना खर्च क्रिप्टोकरेंसी से चलाएगी। हालांकि वो ये चैलेंज जीत गई, लेकिन उसको ये बहुत ही महंगा साबित होने वाला था। महिला के मुताबिक वो 2013 में सैन फ्रांसिस्को के सेक जोन नाम के रेस्टोरेंट में गई थी और वहां पर उसने फिश ऑर्डर की। उस जमाने में रेस्टोरेंट बिटकॉइन से पेमेंट लेता था, जिस वजह से महिला ने उसे 10 बिटकॉइन का भुगतान कर दिया।

मालिक ने की ये गलती

मालिक ने की ये गलती

कुछ दिनों पहले कश्मीर हिल ने टीवी पर देखा कि बिटकॉइन के दाम आसमान छू रहे हैं। जिस वजह से उसने तुरंत रेस्टोरेंट के मालिक यूंग चेन को फोन किया। यूंग को वो 10 बिटकॉइन वाला किस्सा याद था। उन्होंने कहा कि मैंने 1980 के दौर में टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम किया था। जिस वजह से मुझे क्रिप्टोकरेंसी का आइडिया था। इसी के चलते उन्होंने 2013 में ही बिटकॉइन से पेमेंट लेना शुरू कर दिया। हालांकि महिला पत्रकार ने उन्हें जो 10 बिटकॉइन दिए थे, उसे यूंग ने 2017 में ही बेच दिया था।

2.8 करोड़ आज है कीमत

2.8 करोड़ आज है कीमत

वैसे रेस्टोरेंट के मालिक यूंग भी बिटकॉइन को 2017 में बेच के पछता रहे हैं, क्योंकि उस दौरान वो 5000 डॉलर के आसपास था, जबकि इस साल इसकी कीमत 4000 डॉलर के ऊपर रही। भारत के हिसाब से ही देखें तो आज की डेट में एक बिटकॉइन की कीमत 28 लाख के पार है, ऐसे में 10 बिटकॉइन की कीमत 2.80 करोड़ रुपये कम से कम होती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+