जिस बच्चे के साथ 10 साल तक सौतेली मां बनकर रहीं, अब उसी बेटे से शादी कर बनी मां
मॉस्को, 16 अगस्त: भारतीय संस्कृति में मां-बेटे का रिश्ता बेहद ही पवित्र माना जाता है। लेकिन पश्चिम संस्कृति ने इस रिश्तों को लेकर कई चौंकाने वाले किस्से सामने आते रहते हैं। एक ऐसा ही मामला रूस से सामने आया है। एक महिला ने अपने सौतेले बेटे शादी कर ली और अब उसके बच्चे की मां बन गई है। इससे पहले वह महिला शख्स के पिता के साथ 10 सालों तक रही। जिसके बाद वह अलग हो गई और अब उस शख्स की सौतेली मां उसकी बीबी है।

महिला ने अपने सौतेले बेटे की शादी
रूस की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मरीना बलमाशेवा ने 2020 में अपने एक्स हसबैंड के सौतेले बेटे से शादी कर ली थी। मरीना बलमशेवा ने 10 साल पहले ही पूर्व पति एलेक्सी ऐरे से शादी की थी और वे पति और सौतेले बेटे के साथ ही रह रहीं थीं। बाद में मरीना ने ऐरे को तलाक देकर सौतेल बेटे व्लादिमीर से शादी कर ली थी। अब मरीना व्लादिमीर के बच्चे की मां बन गई हैं।

अब उसके बच्चे की फिर बनी मां
मरीना ने अपने सौतेले बेटे के साथ मिलकर एक बच्ची को जन्म दिया था और अब वो दोबारा से प्रेगनेंट है। मरीना जब व्लादिमीर की मां बनकर उसके घर आई थीं , तब उसकी उम्र मात्र सात साल की थी। मरीना ने शादी के दौरान ही अपने सौतेले बेटे के साथ रिलेशनशिप शुरू कर दिया था। मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक यूनिवर्सिटी की छुट्टियों में घर आने के बाद उनका रिश्ता शुरू हुआ और मरीना सौतेले बेटे से शादी करने के लिए उसके पिता से अलग हो गईं।

सुंदर दिखने के लिए मरीना ने कराई प्लास्टिक सर्जरी
व्लादिमीर को लेकर उसके पिता का कहना है कि वो एक रिश्ते में था, जिसे मरीना ने तुड़वाया और उसके साथ शादी कर ली। शादी के वक्त मरीना का वजन पहले बहुत ज्यादा था। ऐसे में मरीना ने अपना वजन घटाने और आकर्षक दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई। इतना ही नहीं उन्होंने अपना वजन भी बेहद कम कर लिया है।

बेटे से खुश नहीं हैं ऐरे
एक रिपोर्ट के मुताबिक वे 2020 से पहले ही शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना संक्रमण फैलने की वजह से उन्हें चार महीने इंतजार करना पड़ा। इस शादी में व्लादिमीर के पिता और मरीना के पूर्व पति ऐरे नहीं शामिल हुए थे। यही नहीं ऐरे अपनी एक्स वाइफ औऱ बेटे के इस रिश्ते से खुश नहीं हैं।

मरीना रूस में काफी पॉपुलर हैं
व्लादिमीर फिलहाल बेरोजगार है। मरीना अपनी कमाई से उसे सपोर्ट कर रही हैं। मरीना इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं। यहां उनके 6 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। वो अक्सर पति संग अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications