प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को छोड़ दूसरी महिला के साथ छुट्टी मना रहा था ब्वॉयफ्रेंड, वापस लौटा तो...
woman, trip, boyfriend, pregnant, महिला, ट्रिप, बॉयफ्रेंड, गर्भवती
नई दिल्ली। प्यार में धोखा देने वालों कमी नहीं लेकिन कुछ लोग ऐसा करते हुए बूरी तरह संवेदनहीन हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ सारा बरगेस नाम की महिला के बॉयफ्रेंड पीटर ने उसके साथ किया। एक तरफ जहां सारा पीटर के बच्चे की मां बनने वाली थी वहीं वह किसी और महिला के साथ छुट्टियां मना रहा था। 23 साल की सारा अपने बेटे जोसेफ के जन्म देने के कुछ दिन पहले से पीटर के गायब हो जाने से परेशान थी लेकिन बेटे के जन्म के बाद जब पीटर उसे मिला तो कहानी में ट्विस्ट था। दरअसल पीटर एक अन्य महिला के साथ दुबई में छुट्टियां मना कर लौटा था।
फोन और मैसेज का जवाब देना बंद कर चुका था पीटर
पीटर न सिर्फ कई दिनों से गायब था बल्कि वह सारा के कॉल और मैसेज का जवाब देना कर बंद कर चुका था। जबकि सारा और अपने बच्चे को लेकर वह पहले से ही काफी उत्साहित था। सारा ने बताया कि पीटर जब गायब हुआ तो उसकी मां ने भी उसे कुछ नहीं बताया और कहा कि पीटर काम में व्यस्त है। लेकिन जब पीटर बच्चे के जन्म के बाद वापस लौटा तो उसका रंग थोड़ा काला हो चुका था। इसपर उसने कहा कि वह सनबेड के प्रयोग से हुआ है।
पीटर ने कहा- फोन टूट गया था मेरा
वापस लौटने के बाद स्किल टैन होने पर पीटर ने अजीब सा तर्क दिया। उसने कहा कि वह तो सनबैड पर आराम कर रहा था इसलिए ऐसा हुआ। इसके अलावा उसने दावा किया कि दरअसल मेरा फोन टूट गया था और मैं काम में व्यस्त था। लेकिन बाद में सारा को पीटर के झूठ के बारे में पता लग गया।
'इस बार लड़के को ही जन्म देना..' कहकर गुजरात में 3 बेटियों की मां को पति ने बेरहमी से पीटा
दूसरी महिला के फेसबुक से हुआ खुलासा
सारा के पीटर के अजीब से तर्क समझ नहीं आए तो उसने उसका फेसबुक देखना शुरू किया। यहां एक अन्य महिला ने उसके साथ दुबई ट्रिप की तस्वीर शेयर की थी। दूसरी महिला को सारा और उसके बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पीटर ने कहा कि सारा के साथ मुलाकात से पहले मैं दूसरी महिला से अलग हो चुका था और मैं सारा के साथ भी रिश्ते में नहीं था। पीटर की इस हरकत के बाद सारा ने उसे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें- जानिए पंजाब की भटिंडा लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से