स्‍वीमिंग पूल के किनारे बच्‍चे को स्‍तनपान करा रही थी मां, एम्‍यूजमेंट पार्क बाहर से निकाला

टेक्‍सास। अमेरिका के टेक्‍सास में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां एक महिला को एम्‍यूजमेंट पार्क से महज इसलिए बाहर निकाल दिया गया क्‍योंकि वो स्‍वीमिंग पूल के किनारे अपने 10 माह के बच्‍चे को स्‍तनपान करा रही थी। घटना के बाद से महिला ने विरोध में एम्यूजमेंट पार्क के बाहर मोर्चा खोल दिया। खबर वायरल होने के बाद काफी संख्‍या में महिलाएं पीड़ित महिला के समर्थन में आ गई हैं और विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।

स्‍वीमिंग पूल के किनारे बच्‍चे को स्‍तनपान करा रही थी मां, एम्‍यूजमेंट पार्क बाहर से निकाला

अंग्रेजी अखबार द वॉशिंगटन पोस्ट की एक खबर के अनुसार, अमेरिका के टेक्सास में रहने वालीं मिस्टी ड्यूरोक्स (32 वर्ष) नामक महिला रविवार को अपने 4 साल के बेटे, एक 10 माह के बेटे और अपने भतीजे के साथ टेक्सास सिटी के नेसलर पार्क फैमिली एक्वाटिक सेंटर गई थीं। ड्यरोक्स ने बताया कि एक्वाटिक सेंटर में पानी में मस्ती करते समय ही उनके 10 माह के बेटे को भूख लगी तो उन्होंने स्वीमिंग पूल के किनारे ही बच्चे को स्तनपान कराना शुरु कर दिया।

महिला ने बताया कि इसी बीच स्वीमिंग पूल के किनारे खड़े लाइफगार्ड ने उन्हें पूल किनारे स्तनपान कराने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला इस बात पर लाइफगार्ड से भिड़ गई। इस पर लाइफगार्ड ने मैनेजर को बुला लिया। इससे लाइफगार्ड, मैनेजर और महिला के बीच बहस शुरू हो गई। इसी बीच किसी शख्स ने पुलिस को फोन कर मौके पर बुला लिया। महिला ने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने भी उन्हें एम्यूजमेंट पार्क से चले जाने को कहा। महिला के अनुसार, इस तरह से एम्यूजमेंट पार्क से जाने से उन्हें काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+