7 साल की उम्र में प्यार और फिर 28 साल में पैदा किए 21 बच्चे
लंदन। किसी भी परिवार में बच्चे का जन्म बेहद खुशी का मौका होता है, लेकिन जब जन्म 21वें बच्चे का हो, तो बात कुछ ज्यादा ही खास हो जाती है। इस बच्चे का जन्म हुआ है, रैडफोर्ड परिवार में, जो कि ब्रिटेन की सबसे बड़ी फैमिली है। 21वें बच्चे को जन्म देने वाली मां का नाम है- शू रैडफोर्ड, जिनकी उम्र है 43 साल। बीते मंगलवार को शू रैडफोर्ड ने 12 मिनट के लेबर पेन के बाद 21 बच्चे को जन्म दिया। इस बच्ची का नाम- बॉनी रे रखा गया है। घर में नन्हा मेहमान आने से बाकी के 20 बच्चे बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि उनका सबसे बड़ी बेटी क्रिस्टोफर और 21वीं संतान बॉनी रे के बीच पूरे तीन दशक का फासला है। हालांकि, 21वीं संतान के जन्म के बाद शू रैडफोर्ड और उनके पति निओल ने तय किया है, अब वे और बच्चे पैदा नहीं करेंगे।

शू रैडफोर्ड ने मां बनने के एहसास को कुछ इस तरह बयां किया
अंग्रेजी अखबार द सन से बातचीत में शू रैडफोर्ड ने कहा कि यह बहुत सुखद एहसास है। वह प्रेग्नेंसी के दौरान के पलों को मिस करेंगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में काफी लोगों ने उनसे पूछा कि क्या वह अगले साल यहां मिलेंगी तो शू ने कहा कि नहीं अब वह बच्चे पैदा नहीं करेंगी। शू रैडफोर्ड ने कहा कि बहुत अच्छा लगता है जब नन्हा मेहमान घर में आता है और सारे बच्चे एक साथ लाइन में लगकर उसे गोद में लेने के लिए जिद करते हैं। यह बेहद सुखद होता है।
7 साल की उम्र में हुई थी पति निओल के साथ मुलाकात
शू रैडफोर्ड 7 साल की थीं, जब उनकी पति निओल के साथ मुलाकात हुई थी। शू ने पहली संतान को जन्म दिया था, तब वह महज 14 साल की थीं। अभी उनकी उम्र 43 साल है।

नानी बनने के बाद भी शू रैडफोर्ड ने दिया बच्चों को जन्म
शू रैडफोर्ड की दूसरी बेटी सोफी के तीन बच्चे हैं। मतलब शू और निओल नाना-नानी भी बन चुके हैं, इसके बाद भी दोनों के बच्चे होते रहे। शू और निओल ने भी दूसरे कपल्स की तरह तीन बच्चे ही पैदा करने का मन बनाया था, लेकिन करते-करते 21 बच्चे पैदा कर लिए।












Click it and Unblock the Notifications