विमान में पैदा हुआ बच्चा, नाम रख दिया 'जेटस्टार'
नयी दिल्ली। विमान में यात्रा के दौरान एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। ऑस्ट्रेलिया की विमान कंपनी जेटस्टार में उड़ान के दौरान एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को जन्म के दौरान जिस तरह से एयरलाइंस के कर्मचारियों ने उसकी मदद की, उससे खुश होकर महिला ने अपने बच्चे का नाम 'जेटस्टार' ही रख दिया।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की खबर के मुताबिक सॉ लेर तू नामक महिला सिंगापुर से म्यांमार जा रही थी। जेटस्टार एयरलाइंस में सफर के दौरान ही उसे लेबर पेन शुरु हो गया। विमान में मौजूद केबिन क्रू के सदस्यों और विमान में सवार तीन डॉक्टरों ने महिला की मदद की और सफलता के साथ बच्चे का जन्म विमान में ही करवाया।
बच्चे को जन्म देने के बाद सॉ लेर तू ने एयरलाइंस का शुक्रिया अदा किया और खुश होकर अपने बेटे का नाम विमान के नाम पर 'सॉ जेटस्टार' रख दिया। आपको बता दें कि जेटस्टार गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के 40वें हफ्तें तक 4 घंटे तक के सपर की अनुमति देती है। इसके लिए विमान में तमाम सुविधाएं मौजूद होती है। जेटस्टार पहला ऐसा बच्चा है, जिसका जन्म इस एयरलाइंस में हुआ है। एयरलाइंस ने इस बात की घोषणा सोशल मीडिया पर की और खुशी जताई।












Click it and Unblock the Notifications