इरमा कहर के बीच महिला ने दिया बेबी को जन्म, नाम रखा 'तूफान'
मियामी। अटलांटिक में इरमा तूफान अपने चरम पर है अमेरिका के फ्लोरिडा से ही 60 लाख लोग पलायन हो गए है और अब तक करीब 25 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इरमा तुफान की वजह से पिछले दो दिनों से लोग घरों में कैद है और इस परिस्थिती में एक महिला को खुद ही अपनी डिलिवरी करनी पड़ी है। महिला ने अपने बेबी का नाम स्टोर्म (तूफान) रखा है।
मियामी में करीब 130mph की तेज हवाओं के बीच जैसे ही एक महिला ने अपने बेबी को जन्म दिया तो मियामी पुलिस डिपार्टमेंट ने ट्वीट कर कहा, 'इस दुनिया में आपका स्वागत है बेबी स्टोर्म', जो खतरनाक तूफान में पैदा हुआ है। डिलिवरी के बाद मां और बच्चे को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, इरमा तूफान रविवार सुबह को फ्लोरिडा के तट को छुआ। प्रशासन ने फ्लोरिडा के कई घरों को खाली करवा दिया है और अब तक करीब 60 लाख 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है। इस तूफान ने हजारों घर और बिजनेस बिल्डिंग को तबाह कर दिया है। इरमा तूफान से कैरेबियाई बरबुदा द्वीप का 95 प्रतिशत ध्वस्त हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications