VIDEO: 2 साल पहले अंगूठी पहनाई लेकिन नहीं की शादी, दुल्हन के जोड़े में ब्वॉयफ्रेंड के दफ्तर पहुंच महिला ने किया हंगामा

लास वेगास। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला को शादी के जोड़े में देखा जा सकता है। महिला ने ये कपड़े शादी करने के लिए पहने थे और ब्वॉयफ्रेंड के दफ्तर में ही आ पहुंची। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो को लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। दरअसल इस महिला का ब्वॉयफ्रेंड किसी स्टोर में काम करता है। वहां उस समय बहुत से ग्राहक थे जब वह दुल्हन के जोड़े में पहुंच गई।

लास वेगास का है मामला

लास वेगास का है मामला

दुल्हन के जोड़े में महिला को आता देख लोग काफी हैरान रह गए। हालांकि महिला का नाम क्या है, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। लेकिन स्टोर में मौजूद किसी शख्स ने ही ये वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। जो बाद में काफी वायरल हो गया। वीडियो अमेरिका के लास वेगास का बताया जा रहा है। महिला शादी के जोड़े में स्टोर में घुसी और अपने ब्वॉयफ्रेंड की तलाश करने लगी। वह अपने साथ फूलों का एक गुलदस्ता भी लेकर आई थी।

5.2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

5.2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

महिला का ब्वॉयफ्रेंड उस समय स्टोर में मौजूद ग्राहकों को कपड़े दिखा रहा था। तभी महिला ने उससे कहा कि वह उसी समय शादी करना चाहती है। घटना के दो वीडियो बनाकर किसी ने टिकटॉक पर शेयर कर दिए, जो अब बाकी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर भी शेयर किए जा रहे हैं। वीडियो को अब तक 5.2 मिलियन लोगों ने देख लिया है। इसे 1.9 हजार लोगों ने लाइक किया है, जबकि 284 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। लोग कमेंट सेक्शन में भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

'दो साल पहले पहनाई थी अंगूठी'

'दो साल पहले पहनाई थी अंगूठी'

महिला वीडियो में अपने ब्वॉयफ्रेंड से कहती है, 'तुमने ये अंगूठी मेरी उंगली में दो साल पहले पहनाई थी और अब शादी करने का समय आ गया है। हां, हम अभी शादी कर रहे हैं या फिर मैं जा रही हूं। बस बहुत हो गया, ऐसा लग रहा है जैसे कि तुम मुझसे अभी शादी नहीं करना चाहते।' जब महिला ये सब बोल रही होती है, तब स्टोर पर ये सब देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट जाती है। वहीं भीड़ को देख महिला कहती है कि वह केवल अपने ब्वॉयफ्रेंड को शादी करने के लिए मनाने की कोशिश कर रही है।

क्या बोल रहे हैं लोग?

क्या बोल रहे हैं लोग?

भीड़ में मौजूद लोग महिला की हिम्मत की सराहना करते हैं और उसके ब्वॉयफ्रेंड को शादी करने के लिए कहते हैं। इसके बाद दोनों स्टोर से बाहर जाकर बातचीत करने का फैसला करते हैं। हालांकि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि बाद में क्या हुआ, दोनों की शादी हो पाई या फिर नहीं। जहां कुछ लोग सोशल मीडिया पर महिला की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसा किए जाने को गलत बता रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि बेशक आप किसी से प्यार करते हैं लेकिन उसे ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए, अगर वह शादी नहीं कर रहा है कि तो इसका मतलब वह आपके लिए ठीक नहीं है। वहीं एक अन्य यूजर ने महिला के लिए कहा कि बहन ध्यान से देखो, वो आपको नहीं चाहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+