अपने 5 बच्चों के हत्यारे पूर्व पति को सजा से बचाना चाहती है महिला, बोली- बच्चे प्यार करते थे इस दरिंदे को

नई दिल्ली। मंगलवार को साउथ कैरोलीना में एक अनोखा मामला सामने आया। यहां एक महिला अपने उस पूर्व पति को सजा से बचाने की गुहार लगा रही थी जिसने उसी के 5 बच्चों की हत्या कर दी थी। Amber Kyzer नाम की इस महिला ने कहा कि मेरे पूर्व पति ने मेरे बच्चों पर जरा भी रहम नहीं खाया लेकिन वे इससे प्यार करते थे और मैं उनकी ओर से इसे बख्श देने की गुहार लगा रही हूं। हालांकि महिला ने कहा कि कोर्ट जो भी फैसला लेता है वह उसका सम्मान करेगी।

बच्चों के हत्यारे को मौत की सजा देना चाहती है अदालत

बच्चों के हत्यारे को मौत की सजा देना चाहती है अदालत

Timothy Jones Jr नाम के शख्स ने साल 2014 में अपने घर के भीतर अपने 5 बच्चों की हत्या कर दी थी। ऐसे में अदालत उसे उम्र कैद या मौत की सजा सुनाने पर विचार कर रही थी। महिला Jones को भले बख्श देने को कह रही थी लेकिन सुनवाई के दौरान वह कई बार इतनी क्रोधित हो गई की jones को खत्म कर देना चाहती थी।

'मेरा बस चले तो बच्चों के हत्यारे का मुंह नोच लूं'

'मेरा बस चले तो बच्चों के हत्यारे का मुंह नोच लूं'

Kyzer ने कोर्ट में कहा कि मुझे पता है कि मेरे बच्चे किन हालातों से गुजरे। मां के रूप में मेरा बस चले तो मेरे बच्चों के इस हत्यारे का मुंह नोच लूं। बीते माह kyzer ने अपनी गवाही में बच्चों की हत्या से पहले उनसे फोन पर बात का जिक्र किया था। इस दौरान वह वो खत पढ़कर भी फूटकर रो पड़ी जो उसने अपने बच्चों को लिखा था। इसमें उसने तलाक के बाद बच्चों को पति के पास छोड़ देने की भूल के लिए माफी मांगी थी।

5 सालों से संभालकर रखी है बेटे की शर्ट

5 सालों से संभालकर रखी है बेटे की शर्ट

Kyzer ने बताया कि कैसे जोन्स उसके साथ मारपीट करता था और अपनी जवान बेटी के सामने उसके चेहरे पर थूक दिया करता था। जोन्स शादी के दौरान उसे काटकर सूअरों को खिलाने की धमकी देता था। Kyzer ने बताया कि शादी टूटने के बाद वह बच्चों से मिलने कम ही आ पाती थी और उसे अपने बच्चों को पति के पास छोड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए थी। Kyzer ने बताया कि उसने 5 साल से अपने 6 साल के बच्चे की शर्ट संभालकर रखी है क्योंकि उसमें उसकी खुशबू आती है।

यह भी पढ़ें- बार काउंसिल महिला अध्यक्ष की साथी वकील ने गोली मारकर की हत्या, खुद को भी किया शूट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+