इमरान खान के सामने डोनाल्‍ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ,कहा-ह्यूस्‍टन में आक्रामक भाषण 50,000 लोगों को आया पसंद

न्‍यूयॉर्क। यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली (उंगा) की मीटिंग से अलग सोमवार को अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की है। इस द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान ट्रंप ने इमरान के सामने हाउडी मोदी इवेंट का जिक्र किया। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने जो कुछ कहा वह कहीं न कहीं इमरान को पसंद नहीं आया होगा। ट्रंप ने इमरान के सामने ही ह्यूस्‍टन इवेंट में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण का जिक्र किया। गौरतलब है कि टेक्‍सास के ह्यूस्‍टन में पीएम मोदी और ट्रंप ने हाउडी मोदी में एक साथ शिरकत की थी। यह पहला मौका था जहां पर ट्रंप और मोदी एक साथ आए थे।

trump-imran-100

बेहद आक्रामक भाषण

ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी ने कश्मीर पर बेहद आक्रामक भाषण दिया, लेकिन वहां मौजूद 50,000 लोगों के जनसमूह को उनका भाषण पसंद आया। उन्होंने मोदी के भाषण का जोरदार समर्थन किया। ट्रंप ने इमरान खान के सामने एनआरजी स्टेडियम में आयोजित 'हाउडी मोदी' मेगा इवेंट के बारे में बताते हुए कहा, 'मैंने रविवार को काफी आक्रामक बयान सुना। मैं वहां था और मुझे नहीं पता था कि वहां मुझे भारत के, प्रधानमंत्री (मोदी) से यह बयान सुनने को मिलेगा।' पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को ह्यूस्टन में हुए हाउडी मोदी कार्यक्रम में पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा था, 'भारत के फैसलों (कश्मीर पर) से उन्हें दिक्कत है, जिनसे अपना देश नहीं संभल रहा। ये वो हैं जो चरमपंथ को पालते-पोसते हैं।' आज पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की भी मीटिंग होनी है। न्यूयॉर्क में दोनों नेताओं की मुलाकात स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:15 बजे होगी।

ट्रंप ने किया इस्‍लामिक आतंकवाद का जिक्र

'हाउडी मोदी' में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ 'निर्णायक लड़ाई' की अपील करते हुए आतंकवाद का समर्थन करने पर पाकिस्तान पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अब मौका आ गया है जब आतंकवाद को समर्थन देने वाले और आतंकवादियों को पालने वाले के खिलाफ निर्णायक लड़ी जाए। यहां पर डोनाल्‍ड ट्रंप ने बतौर राष्‍ट्रपति पहली बार चरमपंथी इस्‍लामिक आतंकवाद शब्‍द का प्रयोग किया था। डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा, 'अमेरिका मासूम भारतीय-अमेरिकियों को चरमपंथी इस्‍लामिक आतंकवाद से बचाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।' ट्रंप ने जैसे ही यह बात कही स्‍टेडियम में मौजूद भारतीयों और पीएम मोदी ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+