अंतरिक्ष में 440 दिनों तक रखी गई शराब, बदल गया स्वाद, अब करोड़ों रुपये में होगी नीलाम
अंतरिक्ष से लाई गई शराब की होगी नीलामी, 7 करोड़ से ज्यादा है प्रारंभिक कीमत।
लंदन, मई 05: शराब शौकिनों के बारे में क्या कहना। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में शराब की एक बोतल की कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है। शराब की एक बोतल ज्यादा से ज्यादा कितनी महंगी हो सकती है, लाख या दो लाख या पांच लाख। लेकिन लंदन में शराब की एक बोतल की की प्रारंभिक कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है। शराब की इस बोतल को नीलामी के लिए रखा गया है और माना जा रहा है कि इसकी बोली हर रिकॉर्ड को तोड़ सकती है।
Recommended Video

अंतरिक्ष से लौटी है शराब
ब्रिटेन में शराब की इस बोतल को नीलामी के लिए रखा गया था और इसकी बोली 7 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस शराब की बोतल की खासियत है, इसका अंतरिक्ष कनेक्शन। शराब की ये बोतल अंतरिक्ष से रहकर वापस लौटी है और फिर इसे बिक्री के लिए पेश किया गया है। शराब की इस बोतल की प्रारंभिक कीमत 1 मिलियन डॉलर रखी गई है यानि 7 करोड़ भारतीय रुपये से भी ज्यादा। हैरान करने वाली बात ये है कि 7 करोड़ रुपये से शराब की इस बोतल की बोली शुरू ही होगी और इसकी बोली कहां तक लगाई जाएगी वो भी दिलचस्प ही होगा।

स्पेस स्टेशन में रखी गई थी बोतल
मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध नीलानी घर क्रिस्टी ने कहा है कि फ्रेंच वाइन की एक बोतल की वो नीलानी करने जा रहा है, जिसकी प्रांरंभिक कीमत एक मिलियन डॉलर यानि 10 लाख डॉलर यानि 7 करोड़ से ज्यादा भारतीय रुपये रखी गई है। शराब की इस बोतल को एक साल से ज्यादा वक्त तक अंतरिक्ष में रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक शराब की इस बोतल को एक साल से भी ज्यादा वक्त तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में रखा गया था। नीलामी संस्था क्रिस्टी को उम्मीद है इसकी बोली 10 लाख डॉलर यानि 7 करोड़ भारतीय रुपये को पार कर जाएगी।

14 महीनों बाद धरती पर लौटी
दरअसल, वैज्ञानिक लगातार स्पेस को लेकर रिसर्च कर रहे हैं। वैज्ञानिकों का एक रिसर्च इस बात को लेकर भी है कि क्या अंतरिक्ष में खेती हो सकती है? इसी रिसर्च को लेकर वैज्ञानिकों ने नवंबर 2019 में शराब की 12 बोतलें अंतरिक्ष में स्थापित इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में भेजी थी। जिनमें से शराब की एक बोतल 'द पेट्रस-2000' को वापस धरती पर लाया गया है और अब इसकी नीलामी की जाएगी। शराब की ये बोतल फ्रांसीसी है और रिपोर्ट्स के मुताबिक विशेषज्ञों ने कहा है कि 14 महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद शराब का स्वाद बदल गया है। 'द पेट्रस-2000' एक फ्रांसीसी रेड वाइन है, जो विश्व प्रसिद्ध है।

स्पेशल ट्रंक में रखी जाएगी शराब
रिपोर्ट के मुताबिक शराब की इस बोतल को रखने के लिए स्पेशल ट्रंक को बनाया गया है। इस स्पेशल ट्रंप को बनाने में फ्रांस की राजधानी पेरिस में 900 घंटे से ज्यादा मेहनत की गई है। शराब रखने के लिए बनाए गये इस स्पेशल ट्रंक में एक गुप्त वॉल्ट बनाया गया है, जिसपर पूरे सौरमंडल का डिजाइन बनाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक शराब की ये बोतल 21 साल पुरानी है। नीलामी संस्था क्रिस्टी ने कहा है कि शराब की इस बोतल की नीलामी से जितने भी रुपये मिलेंगे उन्हें आगे के स्पेस मिशन में ही खर्च किया जाएगा। (तस्वीर सौजन्य-Decanter)












Click it and Unblock the Notifications