Video: जंगली सुअर ने शहर में मचाया उत्पात, महिला को किया घायल
इन दिनों सोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक जंगली सुअर पूरे शहर में उत्पात मचाए हुए है। ये सुअर पहले एक महिला पर हमला करता है फिर सुपरमार्केट में पहुंच कर वहां आफत मचाता है।
बीजिंग। इन दिनों सोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक जंगली सुअर पूरे शहर में उत्पात मचाए हुए है। ये सुअर पहले एक महिला पर हमला करता है फिर सुपरमार्केट में पहुंच कर वहां आफत मचाता है।

चीन के चॉन्गकिंग शहर में एक जंगली सुअर ने उत्पात मचा दिया जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सुअर पहले सड़क पर जा रही एक महिला पर हमला करता है। बेचारी महिला सुअर के हमले से दूसरी ओर जा गिरती है। गनीमत है कि महिला को ज्यादा चोट नहीं आई।
इसके बाद वीडियो में दिखता है कि जंगली सुअर सुपरमार्केट में पहुंच जाता है। वो वहां सारा सामान इधर-उधर कर देता है। जंगली सुअर के उत्पात की वजह से अभी तक कितने लोग घायल हुए हैं, ये अभी मालूम नहीं चल सका है। देखिए ये चौंका देने वाला वीडियो। (साभार: China Xinhua News)
ये भी पढ़ें: नए साल पर इतने नशे में था युवक, टैक्सी में पार किए तीन देश और बिल आया सवा लाख












Click it and Unblock the Notifications