UAE पहुंचे Donald Trump को क्यों दिया गया ‘एक बूंद तेल’? जानिए क्या है पूरा मामला
Donald Trump UAE Visit: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उच्च गुणवत्ता वाला कच्चा तेल भेंट किया गया। लेकिन उन्होंने मजाक में कहा कि वह इससे बहुत खुश नहीं हैं। ADNOC (अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी) ने ट्रंप को घरेलू रूप से उत्पादित उच्च गुणवत्ता वाले कच्चे तेल का एक कैप्सूल भेंट किया।

ट्रंप को क्यों दिया गया एक बूंद तेल
ट्रंप वहां पहुंचे और उन्होंने ADNOC के प्रमुख सुल्तान अल-जाबेर, साथ ही एक्सॉन मोबिल और ऑक्सिडेंटल जैसी अमेरिकी तेल कंपनियों के अधिकारियों की प्रस्तुति सुनी। इसके बाद अल-जाबेर ने ट्रंप को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया, जिसमें तेल की एक बूंद शामिल थी। अल-जाबेर ने बताया कि यह तेल मुरबान है, जो कि दुनिया के सबसे बेहतरीन ग्रेड के कच्चे तेलों में से एक है।
ट्रंप को एक बूंद नही और तेल चाहिए
ट्रंप ने मजाक करते हुए कहा, दुनिया का सबसे बेहतरीन तेल है, और इन्होंने मुझे बस एक बूंद दी है... तो मैं बहुत खुश नहीं हूं। उनकी यह टिप्पणी सुनकर वहां मौजूद लोगों में हंसी गूंज उठी। ट्रंप की ये बात अब चर्चा का विषय बन चुका5है। पूरी दुनिया में इसकी4चर्चा 5हो रही है।
मुरबान तेल की क्या है खासियत
ADNOC की वेबसाइट के अनुसार, मुरबान एक हल्का और मीठा कच्चा तेल है, जिसे 1958 में मुरबान बाब ऑयल फील्ड में खोजा गया था। मुरबान-3 नामक कुएं ने 1960 में 3,674 बैरल प्रतिदिन की दर से उत्पादन शुरू किया था। इस तेल का API ग्रेविटी 40 और सल्फर कंटेंट 0.778 है, जिससे यह दुनिया के सबसे कम कार्बन उत्सर्जन वाले कच्चे तेलों में से एक बन जाता है।
ट्रंप और ADNOC के बीच समझौता
ADNOC प्रमुख सुल्तान अल-जाबेर ने शुक्रवार को कहा कि खाड़ी देश UAE और अमेरिका 2035 तक ऊर्जा क्षेत्र में \$440 अरब (लगभग 36 लाख करोड़ रुपये) निवेश करने की योजना बना रहे हैं। यह समझौता ट्रंप की खाड़ी दौरे के दौरान बड़े व्यापारिक समझौते सुनिश्चित करने की कोशिशों को मजबूती देता है। अल-जाबेर ने कहा, हमारे साझेदारों ने अपस्ट्रीम ऑयल और गैस, साथ ही नई और असामान्य परियोजनाओं में $60 अरब के नए निवेश का वचन दिया है। उन्होंने यह बात उस स्लाइड के सामने कही जिस पर यूएई की परियोजनाएं और अमेरिकी कंपनियां जैसे ExxonMobil, Oxy और EOG Resources के लोगो प्रदर्शित थे।
ट्रंप ने UAE में निवेश बढ़ाने की घोषणा की
मार्च में जब UAE के वरिष्ठ अधिकारी ट्रंप से मिले थे, तब UAE ने अमेरिका में अगले 10 वर्षों में \$1.4 ट्रिलियन (लगभग 116 लाख करोड़ रुपये) के निवेश ढांचे की घोषणा की थी, ताकि आपसी संबंध और मजबूत किए जा सकें। व्हाइट हाउस के अनुसार, यह ढांचा AI इंफ्रास्ट्रक्चर, सेमीकंडक्टर्स, ऊर्जा और विनिर्माण क्षेत्रों में अमेरिका में UAE के मौजूदा निवेश को काफी हद तक बढ़ाएगा।












Click it and Unblock the Notifications