Donald Trump On India Pakistan: 'मैं नहीं कहना चाहता कि सब मैंने किया', युद्धविराम पर डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न
Donald Trump On India Pakistan: भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों का भी मुंहतोड़ जवाब दिया। जब पाकिस्तान पूरी तरह से पराजित हो चुका था, तब अमेरिका की मध्यस्थता से युद्धविराम कराया गया। इस युद्धविराम का श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) लगातार विभिन्न मंचों पर खुद को देते रहे। उन्होंने दावा किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को उन्होंने शांत किया। लेकिन अब ट्रंप अपने पुराने बयानों से पलटते नजर आ रहे हैं।

'मैं यह नहीं कहना चाहता कि सब कुछ मैंने किया'
कतर के दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पुराने बयान से पलटते हुए कहा कि, 'मैं यह नहीं कहना चाहता कि सब कुछ मैंने किया, लेकिन यकीन मानिए, मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले हफ्ते जो समस्या बढ़ती जा रही थी, उसे सुलझाने में ज़रूर मदद की। वो मसला लगातार और भी ज़्यादा तनावपूर्ण होता जा रहा था और फिर अचानक आप देख रहे होंगे कि वहां अलग तरह की मिसाइलें दिखाई देने लगतीं। लेकिन हमने मामला सुलझा लिया।'
ये भी पढ़ें Trump Became Pope: पोप के नाम पर क्या पाप कर बैठे डोनाल्ड ट्रंप? सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग
'मुझे लगता है कि यह अब सुलझ चुका है'
उन्होंने आगे कहा कि, 'मुझे उम्मीद है कि मैं यहां से बाहर निकलूं और दो दिन बाद यह पता न चले कि मामला फिर से उलझ गया है, लेकिन मुझे लगता है कि यह अब सुलझ चुका है। हमने उनसे व्यापार पर भी बात की। मैंने कहा, चलो जंग के बजाय व्यापार करें। पाकिस्तान इससे बहुत खुश था और भारत भी बहुत खुश था, और मुझे लगता है कि अब सब कुछ ठीक रास्ते पर है।'
ट्रंप ने कहा कि, वे (भारत और पाकिस्तान) करीब हज़ार साल से लड़ते आ रहे हैं ईमानदारी से कहूं तो। मैंने कहा, 'मैं इसे सुलझा सकता हूँ। मैं कुछ भी सुलझा सकता हूँ। चलो इसे भी सुलझा देते हैं।' मैंने उनसे पूछा 'कब से लड़ रहे हो?' जवाब मिला - 'करीब हज़ार साल से।' मैंने कहा - 'ओह, ये तो बहुत हुआ।' मुझे यकीन नहीं कि मैं इसे सुलझा सकता हूँ। यह एक कठिन मसला है। वे बहुत लंबे समय से लड़ते आ रहे हैं।' लेकिन हमने वह मसला सुलझा लिया। यकीन मानिए, सब बहुत खुश थे। ऐसा लग रहा था मानो मामला बेकाबू होता जा रहा हो, लेकिन हमने स्थिति को नियंत्रण में ला लिया।"
ये भी पढ़ें Donald Trump News: क्या भारत में अमेरिकी इम्पोर्ट होगा टैक्स फ्री? ट्रंप के दावे पर जयशंकर का जवाब












Click it and Unblock the Notifications