अपनी ही एफ़बीआई पर क्यों बिफ़रे अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप?
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रविवार को एफ़बीआई की कड़ी निंदा की है.
उन्होंने इस बात से फिर इनकार किया है कि संघीय जांच एजेंसी के पूर्व निदेशक जेम्स कूमी से उन्होंने अपने शीर्ष सहयोगी माइकल फ्लिन की जांच रोकने के लिए कहा था.
एफ़बीआई को ट्विटर पर आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि एजेंसी की प्रतिष्ठा 'तार तार' हो चुकी है.
उनका बयान तब आया है जब स्पेशल काउंसल, रॉबर्ट मूलर अमरीकी आम चुनावों में कथित रूसी हस्तक्षेप को लेकर जांच कर रहे हैं.
रूसी सांठ गांठ से ट्रंप का इनकार
ट्रंप ने इससे इनकार किया है कि जीत के लिए उनकी चुनाव प्रचार टीम ने रूस के साथ कोई सांठ गांठ की थी.
असल में हाल ही में ऐसी ख़बरें आई थीं कि एफ़बीआई के पूर्व निदेशक मूलर ने गर्मियों में एक एफ़बीआई अफ़सर को जांच से इसलिए हटा दिया था क्योंकि उसने ट्रंप विरोधी लिखित संदेश भेजे थे.
मूलर के प्रवक्ता ने कहा कि जैसे ही इस संदेश का पता चला, उस अफ़सर को जांच टीम से हटा दिया गया था.
रूसी अधिकारी से मुलाक़ात पर बोले ट्रंप, 'फ्लिन ने जो किया, वो वैध है'
ट्रंप के पूर्व सहयोगी ने FBI से बोला था झूठ
https://twitter.com/realDonaldTrump/status/937301085156503552
https://twitter.com/realDonaldTrump/status/937305615218696193
फ्लिन बन गए गवाह
राष्ट्रपति के पूर्व रक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि सज़ा कम कराने के लिए वो मूलर की जांच में सहयोग कर रहे हैं.
इस पूर्व जनरल ने स्वीकार किया था कि उन्होंने एफ़बीआई के सामने झूठ बोला था और उन्हें छह महीने की मामूली सज़ा का प्रस्ताव दिया गया था.
जानकारों का कहना है कि ये समझौता दिखाता है कि फ्लिन के पास ट्रंप प्रशासन के कुछ वरिष्ठ सदस्यों के बारे में ऐसी जानकारियां हैं जो उनकी मुसीबत बढ़ा सकती हैं.
रविवार को एक के बाद कई ट्वीट करते हुए ट्रंप ने अपनी पूर्व प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन पर हमला बोला.
मीडिया पर भी ट्रंप के आरोप
चुनाव के दौरान विदेश विभाग के मामलों के लिए एक निजी इमेल सर्वर इस्तेमाल के आरोप में हिलेरी क्लिंटन की एफ़बीआई ने जांच की थी.
लेकिन क्लिंटन या उनकी टीम के ख़िलाफ़ कोई आरोप पत्र दाखिल नहीं किए गए.
एक दूसरे ट्वीट में राष्ट्रपति ने एबीसी न्यूज पर ग़लत और ग़ैर ईमानदार ख़बरें प्रकाशित करने का आरोप लगाया.
न्यूज़ चैनल के एक रिपोर्टर ने एक ख़बर में ग़लती जाने की बात मानी थी.
मुख्य रिपोर्टर ब्रायन रॉस ने रिपोर्ट किया था कि जब ट्रंप शीर्ष पद के उम्मीदवार थे, उन्होंने फ्लिन से मॉस्को को सम्पर्क करने को कहा था.
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications