ट्रंप ने New York Times पर क्यों किया मानहानि का मुकदमा? 15 अबर डॉलर की कर दी डिमांड
Donald Trump New York Times: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का मानहानि का मुकदमा दायर किया। ट्रंप का कहना है कि अखबार ने दशकों तक उनके, उनके परिवार और कारोबार के खिलाफ झूठ फैलाया, जिसमें दिवंगत सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े आरोप भी शामिल हैं।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर अखबार को रैडिकल लेफ्ट डेमोक्रेट पार्टी का पिछलग्गू करार दिया। उन्होंने मुकदमा फ्लोरिडा में दायर करने की योजना की पुष्टि की। ट्रंप ने इसे अमेरिकी पत्रकारिता में वर्षों से जारी कथित अन्याय के खिलाफ कदम बताया।

ट्रंप का आरोप और मुकदमे की पृष्ठभूमि
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने द न्यूयॉर्क टाइम्स पर आरोप लगाया कि उन्होंने ट्रंप, उनके परिवार और व्यवसाय के खिलाफ लगातार झूठी रिपोर्टिंग की। ट्रंप ने कहा कि अखबार ने उनके 'अमेरिका को फिर से महान बनाइए' (MAGA) मूवमेंट और पूरे राष्ट्र के खिलाफ झूठ फैलाया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि अब समय आ गया है कि अखबार को इसके लिए जवाबदेह बनाया जाए। ट्रंप ने यह भी कहा कि, पहले उन्होंने ABC/Disney, 60 Minutes/CBS, Paramount जैसे मीडिया नेटवर्क के खिलाफ सफल मुकदमे लड़कर अपने अधिकारों की रक्षा की है।
ये भी पढे़ं: 'भारत-अमेरिका के बीच एक मजबूत साझेदारी', Donald Trump के दोस्त वाले बयान पर पीएम मोदी बोले
अमेरिकी मीडिया ने मेरे साथ अन्याय किया-ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी मीडिया ने उनके साथ लंबे समय तक अन्याय किया और अब इसे खत्म करने का समय आ गया है। उनका मुकदमा फ्लोरिडा में दायर किया जाएगा और इसे पत्रकारिता में वर्षों से जारी कथित झूठ और बदनाम करने की कार्रवाई के खिलाफ कदम बताया जा रहा है। ट्रंप का दावा है कि यह मामला न केवल उनके सम्मान, बल्कि अमेरिकी लोकतंत्र और मीडिया की जिम्मेदारी को भी चुनौती देता है।
पहले भी कई मीडिया पर आरोप लगा चुके हैं
ट्रंप पहले ही द वॉल स्ट्रीट जर्नल और उसके मालिक रुपर्ट मर्डोक के खिलाफ एपस्टीन फाइलों पर रिपोर्टिंग के लिए मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। एपस्टीन का सेक्स स्कैंडल अमेरिका ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर फैला। इस मामले के चलते यूके ने अपने वाशिंगटन स्थित राजदूत को वापस बुला लिया। एपस्टीन 2019 में न्यूयॉर्क जेल में मृत पाए गए और उनकी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल को जेल की सजा काटनी पड़ रही है।
ये भी पढे़ं: 'संप्रभुता से समझौता नहीं', भारत के बाद अब इस देश ने अमेरिकी टैरिफ का किया विरोध, Trump को दी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications