औरत ने कुत्ते को कीलें क्यों खिलाईं?
एक महिला पर मीटबॉल्स में कीलें छिपा कर कुत्तों को खिलाने का आरोप लगाया गया है.
अमरीका के उत्तरी अलाबामा में एक सरकारी महिला कर्मचारी को मीटबॉल्स में छिपा कर कुत्तों को कीलें खिलाने के आरोप में 10 साल की जेल की सज़ा सुनाई गई है.
अमरीकी डाक सेवा में काम करने वाली 47 वर्षीय सुज़ाना डॉन बुर्हांस को जानवरों के साथ क्रूरता करने का दोषी पाया गया है. दो सप्ताह लंबी जांच के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था.
एक पुलिस अधिकारी ने एएल डॉट कॉम को बताया, "हमें डाक विभाग से सारी जानकारी मिली और फिर हमने मामले को सुलझाया."

पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि उन्होंने डाक के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अपने रास्ते में दूसरे कुत्तों को भी नुक़सान पहुंचाया हो.
शेरिफ़ के कैप्टन माइक सैलोमोंस्की कहते हैं, "फिलहाल हमें पता है कि उन्होंने एक कुत्ते को ज़रूर नुक़सान पहुंचाया है."
वो कहते हैं, "एक अन्य पड़ोसी ने भी शिकायत की है, शायद और दो-तीन लोग भी शिकायत कर सकते हैं."
न्यू होप इलाके में रहने वाले एड ग्लोवर ने डब्ल्यूएचटीएन समाचार को बताया कि बुर्हांस डाक कर्मचारी के तौर पर काम करती हैं.
उन्होंने कहा कि उन्हें अपने लेटर बॉक्स के पास ज़मीन पर एक मीटबॉल पड़ा मिला था जिसे उनके कुत्ते ने खा लिया था. बाद में जब उन्होंने अपने कुत्ते का एक्स-रे स्कैनिंग करवाया तो धातु की कील का पता चला.
बुर्हांस को फिलहाल ज़मानत पर रिहा किया गया है.












Click it and Unblock the Notifications