कनाडा: पहले पर्स चोर के पीछे भागी, फिर बाद में उसी चोर के साथ कॉफी डेट पर गई एक महिला
कनाडा की एक महिला ने पहले तो एक पर्सचोर का पीछा किया और फिर उसे कॉफी की ट्रीट दी, सुनकर आपको अजीब लगेगा लेकिन ऐसा ही हुआ है। कनाडा की रहने वाली टेस अबॉघाउशी अपने ऑफिस से वापस लौट रही थीं जब उनके साथ एक अजीबो-गरीब घटना घटी। टेस एक घंटे के लिए लंच पर ऑफिस से बाहर गई थीं जब यह घटना घटी।
Recommended Video

ओट्टावा। कनाडा की एक महिला ने पहले तो एक पर्सचोर का पीछा किया और फिर उसे कॉफी की ट्रीट दी, सुनकर आपको अजीब लगेगा लेकिन ऐसा ही हुआ है। कनाडा की रहने वाली टेस अबॉघाउशी अपने ऑफिस से वापस लौट रही थीं जब उनके साथ एक अजीबो-गरीब घटना घटी। टेस एक घंटे के लिए लंच पर ऑफिस से बाहर गई थीं और इसके बाद उन्हें किसी की आवाज सुनाई थी, पकड़ो चोर, उसने मेरा पर्स चुरा लिया है। वह तुरंत ही रुकीं और इसके बाद उन्होंने कुछ ही दूरी पर उस चोर को पकड़ा लिया। अमेरिकी चैनल सीबीसी ने इस पूरी घटना की जानकारी दी है।

चोर ने मांगी माफी
टेस ने इस चैनल का बताया कि वह अपने ऑफिस की ओर वापस जा रही थीं जब उन्हें किसी महिला की आवाज सुनाई दी, जो कह रही थी कि चोर ने उनका पर्स चुरा लिया। टेस के मुताबिक वह सीन बिल्कुल किसी फिल्म की तरह था और जैसे ही उन्होंने इस चोर को देखा, वह उसके पीछे भागने लगीं। उन्होंने एक सेकेंड के लिए भी कुछ नहीं सोचा, बस चोर के पीछे भागे जा रही थीं। इस चोर का हाथ उसकी जेब में था जिसकी वजह से टेस को लगा कि शायद इसके पास चाकू हो सकता है। थोड़ी देर बाद ही वह रोने लगा और उसने टेस को पर्स वापस कर दिया। टेस ने महिला को उसका पर्स लौटा दिया। टेस के मुताबिक वह चोर काफी दुखी और हताश लग रहा था और इसलिए उन्होंने उसे कॉफी की पेशकश की। टेस की मानें तो वह चोर पीछे से उनके पास आया और उसने कहा कि यह रहा उनका पर्स, अब वह यह काम और नहीं कर सकता है। टेस कहती हैं कि अगर कोई माफी मांग ले तो उसकी माफी ही सबकुछ होती है। टेस ने इस चोर के साथ फोटोग्राफ भी क्लिक करवाई और उसके साथ कॉफी भी पी। टेस की मानें तो अगर आप इंसानों के साथ अच्छे से पेश आएंगे तो वह भी आपको बदले में दया का भाव दिखाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications