Tanya Tyagi: कौन थी दिल्ली की रहने वाली तान्या त्यागी? कनाडा में अचानक हुई मौत से उठे अब कई सवाल

Tanya Tyagi Canada Death: भारत की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई के लिए कनाडा गई छात्रा तान्या त्यागी का अचानक मौत हो गया है। 17 जून 2025 को कैलगरी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही तान्या की मौत हुई लेकिन अब तक उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। कनाडा में हुई इस अचानक मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर दुख जताया है। वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''हम कैलगरी विश्वविद्यालय में भारतीय छात्रा तान्या त्यागी के अचानक निधन से दुखी हैं। हम वाणिज्य दूतावास अधिकारियों के संपर्क में हैं और शोक संतप्त परिवार को सभी तरह की मदद कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और मृतक के दोस्तों के साथ हैं।''

Tanya Tyagi Canada Death

कैसे हुई तान्या त्यागी की मौत?

फिलहाल, तान्या त्यागी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों ने अभी तक मौत से जुड़े कारणों पर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

इस मामले को लेकर स्थिति और उलझती जा रही है क्योंकि सोशल मीडिया पर एक बिना पुष्टि किया गया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि तान्या की मौत हार्ट अटैक (दिल का दौरा) से हुई है। पोस्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को टैग करते हुए मदद की अपील की गई है। साथ ही, यह भी जिक्र किया गया है कि तान्या का परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी बेटी का पार्थिव शरीर भारत लाने में सहायता की मांग कर रहा है। ये पोस्ट Ishu Tyagi (Advocate) के नाम से की गई है।

सोशल मीडिया पर एक शख्स का दावा- हार्ट अटैक से हुई मौत

पोस्ट में @Ishutyagi91 ने लिखा,

''मदद की अपील, उत्तर-पूर्वी दिल्ली की छात्रा तान्या त्यागी 559/11डी, लेन नंबर 12, विजय पार्क में रहती थी। वह पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी। 17 जून 2025 को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। छात्रा के परिवार ने पीएम मोदी से शव वापस लाने में मदद की अपील की है। परिवार को नहीं पता कि कनाडा से शव वापस लाने के लिए किससे संपर्क करें, इसलिए उन्होंने PMO और विदेश मंत्री एस जयशंकर से अपील की है। तान्या के पिता के नाम विपुल त्यागी है और उनका 9354758957 है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+