कौन थीं 27 साल की इन्फ्लुएंसर? लिपोसक्शन सर्जरी के बाद मौत, 14 साल की उम्र में मिली थी शोहरत

Influencer Olivi Aoras Death: फिनलैंड की 27 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओलिविया ओरास की लिपोसक्शन सर्जरी के बाद मौत हो गई। वह हेलसिंकी के एक निजी क्लिनिक में कॉस्मेटिक सर्जरी कराने पहुंची थीं। प्रक्रिया के दौरान एनेस्थीसिया दिए जाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां कई दिनों के इलाज के बाद 3 सितंबर को उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और फिलहाल इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकती।

influencer-olivi-aoras-death

Who Was Olivi Aoras: कौन थीं ओलिविया ओरास?

ओलिविया ओरास को सोशल मीडिया की दुनिया में काफी कम उम्र में पहचान मिल गई थी। उन्होंने महज 14 साल की उम्र में अपनी रोजमर्रा की जिंदगी इंटरनेट पर साझा करना शुरू किया था। धीरे-धीरे उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ती गई और वह फिनलैंड की चर्चित युवा सोशल मीडिया हस्तियों में शामिल हो गईं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि किशोरावस्था में ही उनकी जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री बनाई गई थी।

16 साल की उम्र में डॉक्यूमेंट्री में आईं नजर

ओलिविया की जिंदगी पर 2016 में बनी डॉक्यूमेंट्री 'द परफेक्ट सेल्फी' में उनकी जिंदगी के करीब 18 महीनों को दिखाया गया था। उस समय वह किशोरावस्था से गुजर रही थीं और सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रही थीं। डॉक्यूमेंट्री में उनकी जिंदगी के उस दौर को दिखाया गया, जब सोशल मीडिया उनकी पहचान का अहम हिस्सा बन चुका था। इसमें एक किशोरी के वयस्कता की ओर बढ़ने, ऑनलाइन पहचान बनाने और अपने फॉलोअर्स के साथ रिश्ते से जुड़े पहलुओं को भी दिखाया गया था।

लोकप्रियता के साथ बढ़ा दबाव

कम उम्र में मिली शोहरत हालांकि उनके लिए हमेशा आसान नहीं रही। डॉक्यूमेंट्री के बाद उन पर सार्वजनिक और सोशल मीडिया का दबाव बढ़ गया। रिपोर्टों के मुताबिक, इस दौरान उन्हें गंभीर चिंता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके बाद ओलिविया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए और जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए एम्स्टर्डम चली गईं। वहां उन्होंने एक स्थानीय कैफे में काम करना शुरू किया और विश्वविद्यालय जाने की योजना बनाई। वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर एक सामान्य जिंदगी जीना चाहती थीं।

दोस्त की मौत ने दिया गहरा सदमा

एम्स्टर्डम में रहते हुए उनकी बिल्डिंग में रहने वाली एक दोस्त ने आत्महत्या कर ली। इस घटना ने ओलिविया को गहरा मानसिक आघात पहुंचाया। इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए हेलसिंकी वापस लौट आईं। हालांकि, वापस आने के बाद भी उनकी जिंदगी आसान नहीं हुई। रिपोर्टों के अनुसार, इस दौरान वह शराब और नींद की गोलियों की लत से जूझने लगी थीं। साल 2022 में उन्होंने करीब एक महीने तक नशामुक्ति केंद्र में इलाज भी कराया था।

लिपोसक्शन के बाद कैसे बिगड़ी हालत?

ओलिविया हाल ही में हेलसिंकी के एक निजी क्लिनिक में लिपोसक्शन कराने पहुंची थीं। लिपोसक्शन एक कॉस्मेटिक सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें शरीर के कुछ हिस्सों से अतिरिक्त वसा को सक्शन के जरिए हटाया जाता है। प्रक्रिया के दौरान एनेस्थीसिया दिए जाने के बाद ओलिविया बेहोश हो गईं। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें हेलसिंकी यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया। कई दिनों तक इलाज चलने के बाद 3 सितंबर को उनकी मौत हो गई। हालांकि, उनकी मौत की सटीक वजह और सर्जरी के दौरान क्या हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

परिवार ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत

ओलिविया की मौत के बाद उनके परिवार ने मामले की जांच की मांग की है। परिवार की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और अब अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। हेलसिंकी पुलिस के मुताबिक, जांच अभी शुरुआती चरण में है। रिपोर्टों में बताया गया है कि पुलिस ने मामले में संभावित गंभीर अपराध की जांच शुरू की है।

पुलिस ने हेलसिंकी स्थित संबंधित प्लास्टिक सर्जरी सेंटर पर भी कार्रवाई की है और उसे तत्काल निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों की जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि क्या क्लिनिक में मरीजों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन किया गया था। फिलहाल पुलिस ओलिविया की मौत के कारणों, सर्जरी के दौरान हुई घटनाओं और क्लिनिक की भूमिका की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उनकी मौत के पीछे वास्तव में क्या वजह थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+