दबाव के सामने झुका चीन, कोरोना की जांच के लिए 14 जनवरी को पहुंचेगी WHO टीम

WHO Team in China: बीजिंग। लगातार अंतरराष्ट्रीय दबाव झेल रहा चीन आखिरकार कोरोना वायरस महामारी की जांच के लिए तैयार हो गया है। कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के शुरू होने को लेकर जांच करने वाले विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की टीम को चीन में जाने की इजाजत मिल गई है। चीन के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ये टीम 14 जनवरी को चीन पहुंचेगी। इससे पहले चीन लगातार डब्ल्यूएचओ की जांच टीम को आने से रोकता रहा था।

China

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य नियामक ने सोमवार को बताया कि "कोविड-19 महामारी की शुरुआत की जांच के लिए बनी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अंतराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीम 14 जनवरी को चीन पहुंच रही है।" अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ चीन में विशेषज्ञों के साथ बैठक करेंगे। हालांकि ये जांच कैसे की जाएगी अभी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही इस टीम के कोरोना के उद्गम स्थल वुहान के दौरे के बारे में भी कुछ नहीं बताया गया है।

चीन के ऊपर वायरस को छिपाने का आरोप
चीन के ऊपर कोरोना वायरस को फैलाने का आरोप लगता रहा है। कई देशों ने कहा है कि चीन ने शुरुआत में कोविड-19 महामारी को दुनिया के सामने छिपाया जिसकी वजह से ये वायरस पूरी दुनिया में फैला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ये आरोप लगाने वालों में प्रमुख है। चीन के ऊपर ये आरोप लगाने वालों में आस्ट्रेलिया भी प्रमुख है। आरोप लगाने वाले देशों ने चीन में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का एक दल भेजने की मांग की थी जो कोविड-19 महामारी के शुरुआत की जांच कर सके।

चीन हमेशा से किसी जांच का विरोध करता रहा है। बाद में इस मामले को संयुक्त राष्ट्र में भी ले जाया गया जिसके चलते चीन बहुत नाराज हुआ था।

WHO प्रमुख ने जताई थी नाराजगी
इससे कुछ दिन पहले ही चीन ने डब्ल्यूएचओ की टीम को चीन ने आने से रोक दिया था जिस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडोनॉम ने नाराजगी जताई थी। टेड्रोस ने कहा था कि उन्होंने अनुमति के लिए चीन को फोन किया था लेकिन ऐसा न होने से वह बहुत निराश हैं।

टेड्रोस ने कहा था "ये बहुत ही निराशा की बात है कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच करने के लिए चीन ने अभी भी अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम के प्रवेश को अधिकृत नहीं किया है, इससे केवल और परेशानी बढ़ेगी लेकिन ये बात चीन को समझ नहीं आ रही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+