80 साल बाद Japan को क्यों बनाने पड़ी CIA जैसी एजेंसी? अमेरिका ने दिया गच्चा या कुछ और है वजह?
Japan Spy Agency: वर्ल्ड वॉर 2 के करीब 80 साल बीत जाने के बाद जापान को एक जासूस एजेंसी की कमी क्यों महसूस हुई? ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब तब से हर कोई जानना चाहता है जब से ये खबर बाहर आई कि जापान ने एक नई सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी बनाने को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री साने ताकाइची की सरकार ने नेशनल इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी NIB की स्थापना की है। यह एक ऐसा नया ऑर्गनाइजेशन होगा, जो उन सभी इंटेलिजेंस फंक्शन्स को एक साथ लाएगा जो पहले अलग-अलग सरकारी विभागों में बिखरे हुए थे, जिस्से देश की सुरक्षा मजबूत हो सके।
किससे खतरा-किसका डर?
इस नए ब्यूरो में शुरुआत में करीब 700 कर्मचारी होने की उम्मीद है। इसे इंडो-पैसिफिक रीजन में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच जापान की इंटेलिजेंस-गैदरिंग की कैपेबिलिटी को मजबूत करने के लिए बनाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस नए ऑर्गनाइजेशन को डेवलप करते समय जापान ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी की इंटेलिजेंस एजेंसियों और सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स से भी सलाह-मशविरा किया है, जिस्से बेहतर तालमेल बनाया जा सके। दोनो पक्षों में कई दौर की बातचीत हुई है। इसका विचार पहले के कई प्रधानमंत्रियों को जरूर आया लेकिन तब परिस्थितियां शायद उतनी संवेदनशील नहीं रहीं जितनी आज के दौर में हैं।

क्यों पड़ी जरूरत?
दूसरे विश्व युद्ध के बाद कई दशकों तक जापान ने अपने शांतिवादी रुख के तहत एक बिखरा हुआ इंटेलिजेंस सिस्टम बनाए रखा था। खुफिया जिम्मेदारियां विदेश मंत्रालय, पुलिस, रक्षा एजेंसियों और अन्य सरकारी विभागों के बीच बंटी हुई थीं, और फॉरेन इंटेलिजेंस की देखरेख करने वाला कोई एक सिंगल ऑर्गनाइजेशन नहीं था। जिसकी वजह से कई बार बड़े मसलों में भी जापान की सरकार से चूक होने की संभावनाएं पनपने लगती थीं।
चीन बना मुख्य वजह?
अधिकारियों ने इसके पीछे चीन, नॉर्थ कोरिया और रूस से जुड़े बढ़ते क्षेत्रीय तनाव का हवाला दिया है। इसके साथ ही साइबर हमलों, गलत प्रचार करने वाले अभियानों और हाइब्रिड वॉरफेयर के बढ़ते इस्तेमाल को भी बड़ी वजह बताया गया है। जापानी अधिकारियों ने विदेशी प्रभाव वाले ऑपरेशन्स को लेकर भी चिंता जताई है, जिसमें जापानी ऑडियंस को टारगेट करने वाली वेबसाइटों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए गलत जानकारी फैलाना शामिल है, जिससे देश की आंतरिक सुरक्षा प्रभावित होती है। पहले ये काम अमेरिका की मदद से होता रहता था लेकिन उतना प्रभावी नहीं था।
सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करेगा विभाग
यह नया नेशनल इंटेलिजेंस ब्यूरो सभी सरकारी एजेंसियों के बीच खुफिया जानकारी के कलेक्शन और एनालिसिस को कोऑर्डिनेट करेगा। इसके बाद यह सीधे एक नेशनल इंटेलिजेंस काउंसिल को रिपोर्ट करेगा, जिसकी अध्यक्षता खुद जापान की प्रधानमंत्री करेंगे। ताकि सिक्योरिटी से जुड़े खतरों की बेहतर और साफ तस्वीर मिल सके। जापान की जो पुरानी एजेंसियां थी उनमे जब तक इन्फोर्मेशन पहुंचती थी तब तक काफी देर हो चुकी होती थी।
जापान की इंडस्ट्री को सिक्योरिटी थ्रेट
इन सुधारों में इकोनॉमिक सिक्योरिटी को लेकर बढ़ती चिंताओं की झलक भी साफ दिखती है। जैसे सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, रोबोटिक्स और एडवांस टेक्नोलॉजी शामिल हैं। आए दिन ये धंधे यह जापान के दुश्मन देशों के निशाने पर रहते हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ये सेक्टर्स तेजी से इंडस्ट्रियल एस्पियॉनेज और संवेदनशील तकनीकों को हथियाने की कोशिशों के निशाने पर आ गए हैं। इस इंटेलिजेस रीफॉर्म के साथ ही सरकार ने फॉरेन इन्वेस्टमेंट पर भी सख्त नियम लागू किए हैं, जिससे अधिकारियों को संवेदनशील उद्योगों और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी से जुड़े निवेशों की समीक्षा करने की बड़ी ताकतें मिल गई हैं, जिससे छोटे से छोटा डेटा चोरी को रोका जा सके।
अमेरिका पर भरोसा नहीं
जापान की सुरक्षा में दूसरे वर्ल्ड वॉर से ही अमेरिका का बड़ा हाथ रहा है। 1951 ट्रीटी ऑफ म्युच्युअल कॉपरेशन एंड सिक्योरिटी (Treaty Of Mutual Cooperation And Security) के जरिए अमेरिका जापान को हर तरीके से सुरक्षित रखता आया है। यहां तक की उसको न्यूक्लियर अंब्रेला लेवल की सिक्योरिटी दी हुई है, जिसमें यदि कोई जापान पर न्यूक्लियर हमला करता है तो अमेरिका उस पर न्यूक्लियर हमला कर सकता है। इसके अलावा मिसाइल और खूफिया सहयोग भी अमेरिका से ही जापान को मिलता रहा है। लेकिन पिछले कुछ सालों से जापान को इसकी कमी महसूस हो रही थी, जिसके बाद से जापान इस इंतजाम में लगा हुआ था।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।


Click it and Unblock the Notifications
