कौन है आतंकी Amir Hamza? 2-4 नहीं भारत में हुए इतने Terrorist Attack में रहा शामिल, जानिए पूरी कुंडली
Amir Hamza: प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सह-संस्थापक आमिर हमजा (Amir Hamza) लाहौर स्थित अपने घर में हुए एक हादसे में घायल हो गए हैं (Amir Hamza Injured In Lahore) और वर्तमान में उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की है कि आमिर हमजा, जो लश्कर के 17 संस्थापक सदस्यों में से एक हैं, अपने घर के अंदर हुए एक हादसे में घायल हुए। सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उसे गोली लगी है। अमेरिकी वित्त विभाग ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है और आमिर हमजा को एक प्रतिबंधित आतंकी करार दिया है। आज की इस रिपोर्ट में हम जानेंगे कि आतंकी आमिर हमजा भारत में किन-किन बड़े हमलों और आतंकी साजिशों में शामिल रहा है, जिनसे देश की सुरक्षा को गंभीर चुनौती मिली।

Who is Amir Hamza- कौन था आतंकी आमिर हमजा?
पाकिस्तान के गुजरांवाला में जन्मा आतंकी आमिर हमजा एक कट्टरपंथी इस्लामी विचारक और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का सह-संस्थापक रहा है। उसने हाफिज सईद के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा की स्थापना की और संगठन की विचारधारा के प्रचार, फंडिंग, आतंकी भर्ती और प्रचार सामग्री तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। 2018 में, जब पाकिस्तान सरकार ने लश्कर से जुड़ी संस्थाओं जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन पर आर्थिक शिकंजा कसा, तो आमिर हमजा ने लश्कर से खुद को अलग कर लिया। इसके बाद उसने 'जैश-ए-मन्क़फ़ा' नामक एक नया आतंकी संगठन गठित किया, जिसे जम्मू-कश्मीर सहित भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के मकसद से बनाया गया माना जाता है। वहीं साल 2012 में अमेरिका ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया था।
भारत में हुए इन आतंकी हमले में शामिल रहा आमिर हमजा
1998 में हुए वंधामा नरसंहार (Wandhama Massacre)
25 जनवरी 1998 को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल ज़िले के वंधामा कस्बे में हुआ एक भयावह आतंकी हमला था। इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने 23 कश्मीरी हिंदुओं की निर्मम हत्या कर दी थी। मारे गए लोगों में चार बच्चे और नौ महिलाएं भी शामिल थीं। यह हमला कश्मीरी पंडितों के खिलाफ की गई सबसे क्रूर घटनाओं में से एक माना जाता है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस घटना में भी आमिर हमजा ने प्रमुख भूमिका निभाई थी।
चित्ती सिंहपोरा नरसंहार (Chitti Singhpora massacre)
20 मार्च 2000 को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग ज़िले के चित्ती सिंहपोरा गांव में हुआ एक भयावह आतंकी हमला था। इस नरसंहार में 35 सिख ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। यह हमला उस समय किया गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत की राजकीय यात्रा पर आने वाले थे। आतंकी आमिर हमजा के इशारे पर हुए इस नृशंस नरसंहार का मकसद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को बदनाम करना और वैश्विक मंच पर कश्मीर मुद्दे को उभारना था।
संसद पर आतंकी हमला (Terrorist attack on parliament)
13 दिसंबर 2001 को भारतीय संसद पर आतंकी हमला हुआ था। जिसमें दिल्ली पुलिस के 6 जवान सहित कुल 9 लोग शहीद हो गए थे। इस दौरान सुरक्षाबलों ने सभी 5 आतंकी को मार गिराया था। इस हमले की जिम्मेदारी दो आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) ने ली थी। माना जाता है कि, इस हमले में आमिर हमजा ने अहम भूमिका निभाई थी।
कालूचक नरसंहार (Kaluchak massacre)
कालूचक नरसंहार 14 मई 2002 को जम्मू-कश्मीर राज्य के कालूचक कस्बे के पास हुआ एक भीषण आतंकवादी हमला था। इस हमले में तीन आतंकवादियों ने हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन निगम की मनाली से जम्मू जा रही बस पर हमला कर 7 लोगों की हत्या कर दी।
इसके बाद आतंकी भारतीय सेना के आवासीय परिसर (फैमिली क्वार्टर) में घुस गए और वहां अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। आमिर हमजा के इशारे पर हुए इस नृशंस हमले में 23 लोग मारे गए, जिनमें 10 बच्चे, 8 महिलाएं और 5 सेना के जवान शामिल थे। मारे गए बच्चों की उम्र चार से दस वर्ष के बीच थी। इस हमले में 34 लोग घायल भी हुए।
क़ासिम नगर नरसंहार (Qassim Nagar Massacre)
साल 2002 में जम्मू-कश्मीर के क़ासिम नगर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों द्वारा अंजाम दिया गया एक बर्बर हमला था। इस घटना में जम्मू शहर के बाहरी इलाके क़ासिम नगर में 29 हिंदू मज़दूरों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हमले की ज़िम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने ली थी।
ये भी पढ़ें Lashkar Terrorist: सैफुल्लाह ही नहीं, 2 साल में 16 आतंकवादी लगे ठिकाने, हाफिज सईद हुआ बर्बाद
2005 IISc पर आतंकी हमला (2005 terrorist attack on IISc)
साल 2005 में बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस(IISc) पर आतंकी हमला हुआ था। इस आतंकी हमले को दक्षिण भारत का सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले की साजिश में आतंकी आमिर हमजा और सैफुल्लाह की अहम भूमिका थी।
मुंबई आतंकी हमला (Mumbai terrorist attack)
साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी। इस घटना में लगभग 160 से अधिक लोगों की मौत हुई थी जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस घटना में आतंकी आमिर हमजा का सबसे बड़ा हाथ माना जाता है। खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक हमले की प्लानिंग में उसने अहम भूमिका निभाई थी।
डोडा नरसंहार (Doda massacre)
साल 2006 में जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले में एक भीषण नरसंहार हुआ था, जिसमें 30 अप्रैल को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने दो अलग-अलग घटनाओं में 57 हिंदू नागरिकों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। माना जाता है कि यह जघन्य हमला आतंकी आमिर हमजा के इशारे पर अंजाम दिया गया था
ये भी पढ़ें Jammu Kashmir Aatanki Hamla: जनवरी से अब तक घाटी में कब-कब हुए आतंकी हमले, देखिए पूरी टाइमलाइन
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications