भारतीय महिला की बेटी हैं एलन मस्क की जुड़वा बच्चों की मां शिवोन, अब बन सकती हैं ट्विटर की मालकिन...

ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की वकालत करने वाले एलन मस्क अब तक 9 बच्चों के पिता बन चुके हैं और एलन मस्क ने अपने पूर्व कनाडाई गर्लफ्रेंड गिम्स से दो बच्चे तो पूर्व पत्नी जस्टिन विल्सन के साथ पांच बच्चे पैदा किए।

वॉशिंगटन, जुलाई 08: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क वैसे तो ट्विटर पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन एलन मस्क की निजी जिंदगी काफी रहस्यमयी और दिलचस्प है। हालांकि, एलन मस्क अभी एक ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं, लेकिन ऐसी रिपोर्ट है, कि एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक में काम करने वाली शिवोन जिलिस उनके जुड़वा बच्चों की मां हो सकती हैं। इसके साथ ही खबर ये भी है, कि शिवोन जिलिस ट्विटर की हेड भी बन सकती हैं।

एलन मस्क के बच्चों की हैं मां?

एलन मस्क के बच्चों की हैं मां?

शिवोन जिलिस एलन मस्क के न्यूरालिंक कंपनी के शीर्ष अधिकारियों में से एक हैं और ऐसा दावे किए जा रहे हैं, कि शिवोन जिलिस, एलन मस्क के दो बच्चों की मां हैं, जो नवंबर 2021 में पैदा हुए थे। एलन मस्क के ये दोनों बच्चे जुड़वां हैं। दरअसल, ये मामला उस वक्त प्रकाश में आया है, जब अदालती दस्तावेजों से खुलासा हुआ है, कि एलन मस्क ने अपनी कंपनी के एक कर्मचारी से जुड़वा बच्चों को पैदा किए हैं और ये बच्चे सरोगेसी के जरिए हुए हैं। एलन मस्क बार बार कहते रहे हैं, कि धरती की जनसंख्या काफी कम है और लोगों को ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए और एलन मस्क कई बच्चों के पिता हैं और अब दावा किया गया है, कि शिवोन जिलिस उन बच्चों की मां हैं, जो एलन मस्क की न्यूरालिंक कंपनी में उच्च पद पर काम करती हैं।

9 बच्चों के पिता हैं एलन मस्क

9 बच्चों के पिता हैं एलन मस्क

ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की वकालत करने वाले एलन मस्क अब तक 9 बच्चों के पिता बन चुके हैं और एलन मस्क ने अपने पूर्व कनाडाई गर्लफ्रेंड गिम्स से दो बच्चे तो पूर्व पत्नी जस्टिन विल्सन के साथ पांच बच्चे पैदा किए। वहीं, नवंबर 2021 एलन मस्क, सरोगेसी के जरिए दो और बच्चों के पिता बने थे। बिजनेस इनसाइडर ने दावा किया है कि, शिवोन जिलिस ही एलन मस्क के जुड़वा बच्चों की मां हैं।

कौन हैं शिवोन जिलिस?

कौन हैं शिवोन जिलिस?

शिवोन ज़िलिस एक कनाडाई महिला हैं और माना जाता है कि उनका जन्म एक भारतीय अप्रवासी मां और एक कोकेशियान पिता से हुआ था। शिवोन ज़िलिस ने येल विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र का अध्ययन किया। अभी तक, शिवोन ज़िलिस, न्यूरालिंक में संचालन और विशेष परियोजनाओं के निदेशक हैं। वह 2017 से इस कंपनी से जुड़ी हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शिवोन ज़िलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की विशेषज्ञ हैं, जो 2017 से 2019 तक टेस्ला के साथ प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में भी काम कर चुकी हैं। माना जाता है कि ज़िलिस ने मस्क से सैन फ्रांसिस्को में एआई उद्योग में कनेक्शन के माध्यम से मुलाकात की थी, जब ज़िलिस को मस्क की आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस कंपनी 'ओपनएआई' में नौकरी की पेशकश की गई थी।

बन सकती हैं ट्विटर की नई मालकिन

बन सकती हैं ट्विटर की नई मालकिन

कॉलेज के बाद, शिवोम ज़िलिस ने आईबीएम में काम किया और फिर 2011 में एक संस्थापक सदस्य के रूप में ब्लूमबर्ग बीटा में शामिल हो गईं, जहाँ उन्होंने पशु चिकित्सक मशीन-लर्निंग स्टार्ट-अप की मदद की। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि, अगर एलन मस्क और ट्वीटर के बीच डील पूरा हो जाता है और एलन मस्क कामयाबी के साथ ट्वीटर डील को पूरा कर लेते हैं, तो फिर शिवोन के हाथों में ही ट्विटर की कमान दी जा सकती है। जिस दिन एलन मस्क ने ट्विटर के अधिग्रहण की घोषणा की थी, उस दिन शिवोन ने ट्वीट करते हुए कहा था, कि "यह अच्छा है, जब ऐसे दिन होते हैं जहां आप भविष्य के लिए अधिक शुद्ध आशान्वित होते हैं'। शिवोन को फोर्ब्स पत्रिका के '30 अंडर 30' और लिंक्डइन के '35 अंडर 35' में भी लिस्ट किया जा चुका है।

एलन मस्क को करती रहती हैं सपोर्ट

एलन मस्क को करती रहती हैं सपोर्ट

जब साल 2020 में एलन मस्क ने टेस्ला कंपनी को कैलिफोर्निया से टेक्सास में ले जाने का फैसला किया था, उस वक्त शिवोन ने एलन मस्क के इस फैसले का स्वागत किया था। शिवोन ने उस वक्त कैलिफोर्निया राज्य के एक विधानसभा सदस्य को जवाब देते हुए लिखा था, कि "यह मुझे दुखी करता है, कि कोई भी परफेक्ट नहीं होता है, लेकिन मैं कभी किसी ऐसे से नहीं मिली, जो लड़ने के लिए, मानवता के लिए और एक प्रेरक भविष्य के लिए अधिक व्यक्तिगत दर्द से गुजरता हो। और दशकों से ऐसा अथक प्रयास किया है। हर किसी को अपनी राय का अधिकार है लेकिन मेरा यह मानना है, ऐसा कोई भी नहीं है, जिसका मैं एलन मस्क से ज्यादा सम्मान करती हूं'।

ट्रांसजेंडर बेटी ने नाम से हटाया टाइटल

ट्रांसजेंडर बेटी ने नाम से हटाया टाइटल

आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी ने भी अपना नाम बदलने के लिए एक अर्जी दायर की थी। मस्क की बेटी का कहना था कि वह अपने बायोलॉजिकल पिता से किसी भी तरह से जुड़ना और साथ रहना नहीं चाहती। मस्क की बेटी का पहला नाम जेवियर अलेक्जेंडर मस्क था। जैसे ही वह 18 साल की हुई उसने कोर्ट में अपना नाम बदलकर विवियन जेना विल्सन रखने और नए जन्म प्रमाण पत्र पर अपनी नई जेंडर आइडेंटिटी दिखाने की इजाजत मांगने के लिए अर्जी दी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+