Who is Sheikh Hasina:कौन हैं शेख हसीना, दुनिया की सबसे लंबे समय तक PM रहने वालीं महिला के बारे में जानें सबकुछ
Who is Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) ने 17 नवंबर 2025 को हत्या के लिए उकसाने और हत्या का आदेश देने के आरोप में मौत की सजा सुनाई है। कोर्ट के मुताबिक वे जुलाई 2024 के छात्र आंदोलन में हुई हत्याओं की मास्टरमाइंड थीं। पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान को भी 12 हत्याओं का दोषी मानते हुए फांसी की सजा मिली, जबकि पूर्व IGP अब्दुल्ला अल-ममून को सरकारी गवाह बनने पर 5 साल कैद हुई। कोर्ट ने हसीना और असदुज्जमान की संपत्ति जब्त करने का आदेश भी दिया। तख्तापलट के बाद दोनों नेता पिछले 15 महीने से भारत में रह रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शेख हसीना के बारे में अहम बातें।
शेख हसीना ने 05 अगस्त 2024 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के बीच शेख हसीन ढाका छोड़कर भारत आ गई थीं। तब से लेकर वो भारत में ही हैं। शेख हसीना बांग्लादेश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाली प्रधानमंत्री हैं। इतना ही नहीं दुनियाभर में शेख हसीना, एक ऐसी महिला नेता हैं, जो किसी देश की सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रही हैं।

ये भी पढ़ें- भारत में ही क्यों शरण ले रही हैं शेख हसीना, क्यों हिन्दुस्तान अभी उनके लिए सबसे सुरक्षित जगह है?
Sheikh Hasina Biography: कौन हैं शेख हसीना
- शेख हसीना बांग्लादेशी राजनीतिज्ञ हैं। शेख हसीना पहली बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री साल 1996 में बनी थीं। उसके बाद 2009 से 5 अगस्त 2024 तक बांग्लादेश की दसवीं प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।
- शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक नेता शेखमुजीबुर रहमान हैं। शेखमुजीबुर रहमान बांग्लादेश के पहले प्रधानमंत्री थे। शेखमुजीबुर रहमान की पुत्री शेखा हसीना ने कुल मिलाकर 20 सालों से अधिक समय तक बांग्लादेश की सेवा की है।
- शेख हसीना का जन्म 28 सितंबर 1947 में हुआ है। शेख हसीना शेखमुजीबुर रहमान की सबसे बड़ी बेटी हैं। उनका शुरुआती जीवन पूर्वी बंगाल के तुंगीपाड़ा में बीता है। यहीं से उन्होंने स्कूली पढ़ाई की है। उसके बाद से उनका पूरा परिवार बांग्लादेश की राजधानी ढाका शिफ्ट हो गया था।

ये भी पढ़ें- Nahid Islam: कौन हैं नाहिद इस्लाम? जिसने शेख हसीना की सत्ता को जड़ से उखाड़ फेंका
जब शेख हसीना के माता-पिता और तीन भाइयों की कर दी गई थी हत्या
- साल 1975 में शेख हसीना की मां, उनके पिता शेखमुजीबुर रहमान और तीन भाइयों को बांग्लादेश की सेना ने मौत के घाट उतार दिया था। उस वक्त शेख हसीना अपने पति वाजिद मियां और छोटी बहन के साथ यूरोप में थीं। जिसकी वजह से उन लोगों की जान बच गई थी।
- मां बाप और तीन भाईयों की हत्या के बाद शेख हसीना कुछ समय तक जर्मनी में रही थीं। इसके बाद तकरीबन 5 सालों तक शेख हसीना दिल्ली में रही थीं।
- शेख हसीना को 2006-2008 के राजनीतिक संकट के दौरान जबरन वसूली के आरोप में हिरासत में लिया गया था और जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने 2008 का चुनाव जीता।
- 2014 में हसीना को तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया, जिसका BNP ने बहिष्कार किया था और अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने इसकी आलोचना की थी।

दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल हैं शेख हसीना
- बाद में 2017 में, म्यांमार में नरसंहार से भागकर लगभग दस लाख रोहिंग्या देश में प्रवेश करने के बाद, शेख हसीना को उन्हें शरण और सहायता देने के लिए श्रेय और प्रशंसा मिली।
- शेख हसीना 2018 में टाइम की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक थीं। शेख हसीना 2015, 2018 और 2022 में फोर्ब्स पत्रिका द्वारा दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक थीं।
Sheikh Hasina Education: शेख हसीना की शिक्षा
शेख हसीना ने अपने गांव तुंगीपारा में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की है। जब उनका परिवार ढाका चला गया, तो उन्होंने अजीमपुर गर्ल्स स्कूल और बेगम बदरुन्नसा गर्ल्स कॉलेज पढ़ाई की।
उन्होंने ईडन कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली है। वह 1966 और 1967 के बीच ईडन कॉलेज में छात्र संघ की उपाध्यक्ष चुनी गई थीं। शेख हसीना ने ढाका विश्वविद्यालय में बंगाली साहित्य की भी पढ़ाई की है, जहां से उन्होंने 1973 में स्नातक की डिग्री ली थी।

Sheikh Hasina Marriage Husband: शेख हसीना की शादी और उनके पति
शेख हसीना ने 1967 में एमए वाजिद मियां से विवाह किया था। वाजिद मियां, डरहम से भौतिकी में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त एक बंगाली परमाणु वैज्ञानिक थे












Click it and Unblock the Notifications