कौन हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा, जिन्हें क्रेमलिन के इशारे पर किया गया हाउस अरेस्ट?
Putin's girl friend house arrest: रूसी टेलीग्राम चैनल जनरल SVR ने रिपोर्ट दी है, कि व्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि, अभी तक इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन रूस की पूर्व जिमनास्ट रह चुकीं अलीना काबेवा को लेकर ये रिपोर्ट सनसनीखेज जरूर है।
क्रेमलिन के सूत्रों के हवाले से जनरल SVR ने रिपोर्ट दी है, कि पिछले महीने व्लादिमीर पुतिन को हार्ट अटैक होने के बाद से वो सार्वजनिक तौर पर दिखाई नहीं दे रही हैं। इस टेलीग्राम चैनल ने दावा किया है, कि अलीना काबेवा रूस के शीर्ष नेतृत्व के साथ तालमेल नहीं बैठा पा रही हैं।

कौन हैं अलीना काबेवा?
साल 1983 में पैदा हुईं एलीना काबेवा की राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन से मुलाकात एक दशक पहले तब हुई थी, जब जिमनास्ट स्पर्धा में वह पदक विजेता बनी थी। वह इस समय 39 साल की हैं, जबकि पुतिन 70 साल के हो चुके हैं।
पुतिन और अलीना के संबंधों की खबरें तभी से सुर्खियों में रही हैं। तलाकशुदा पुतिन ने कभी भी अलीना के साथ संबंधों से इनकार नहीं किया है। अप्रैल में, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि अमेरिकी अधिकारी इस बात पर बहस कर रहे थे कि क्या एलीना काबेवा पर प्रतिबंध लगाया जाए, इस चिंता के साथ कि इस तरह के कदम से तनाव बढ़ सकता है क्योंकि यह पुतिन के लिए एक अत्यधिक व्यक्तिगत मामला होगा।
लेकिन, अलीना काबेवा पर बाद में यूरोपीय संघ ने प्रतिबंध लगा दिया था।
पिछले साल यह भी दावा किया गया था कि जिमनास्ट और ओलंपिक पदक विजेता एलीना अपने बच्चों के साथ एक आलीशान स्विस विला में छिपी हुई थी। एलीना को पुतिन की पत्नी बताया जाता है और कथित तौर पर रूसी राष्ट्रपति के साथ उनके कई 'गुप्त' बच्चे हैं।
ऐसा दावा किया जाता है कि, राष्ट्रपति पुतिन और अलीना के दो बेटे और दो बेटियां हैं, लेकिन इसकी पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं। अलीना बतौर एथलीट अपने देश के लिए कई मेडल्स जीत चुकी हैं। हालांकि, पुतिन ने उनको लेकर कभी भी सार्वजनिक जीवन में बात नहीं की।

अलीना काबेवा को सार्वजनिक जिंदगी में काफी कम देखा गया है और पिछले साल अप्रैल में मॉस्को में देखे जाने से पहले आखिरी बार उन्हें साल 2018 में देखा गया था, जब वो गर्भवती थीं। हालांकि, इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।
राष्ट्रपति पुतिन की जिंदगी भी इतनी ज्यादा रहस्यों से भरी है, कि अलीना को लेकर ज्यादा जानकारी हासिल नहीं है। पिछले साल आई रिपोर्टों में दावा किया गया था, कि, वह स्विट्जरलैंड में एक पहाड़ी रिट्रीट में अपने बच्चों के साथ युद्ध देख रही हैं। और उन्हें स्विट्जरलैंड से बाहर निकालने के लिए याचिकाएं भी दायर की गईं थीं।
जर्मन, फ्रेंच और अंग्रेजी में दायर याचिकामें कहा गया था कि, 'रूस, बेलारूस और यूक्रेन के नागरिक अत्यधिक पीड़ा से गुजर रहे हैं, लिहाजा उन्हें देश से बाहर निकाला जाए।' लेकिन, याचिकाओं पर सुनवाई होने से पहले ही अलीना ने स्विट्जरलैंड से चली गईं थीं।

रूसी की प्रसिद्ध खिलाड़ी रह चुकी हैं अलीना
अलीना एक बेहतरीन खिलाड़ी रह चुकी हैं और उन्होंने ओलंपिक गेम्स में दो बार गोल्ड मेडल जीता हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने जिमनास्ट में 14 बार विश्वकप का खिताज जीता हुआ है तो 25 बार उन्होंने यूरोपीय चैंपियनशिप को अपने नाम किया है।
वहीं, जब अलीना ने खेल से सन्यास लिया, तो उन्होंने रूस की राजनीति में कदम रख दिया और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 'यूनाइटेड रसिया' पार्टी के टिकट पर सांसद बनी।
कई रिपोर्ट्स में दावे किए गये हैं कि, साल 2008 में पहली बार अलीना और पुतिन के बीच अफेयर की खबरें आनी शुरू हुई थीं। वहीं, राष्ट्रपति पुतिन से नजदीकी रिश्ते होने की खबरों से पहले अलीना का नाम साल 2004 में डेविड मुसेलिआनी के साथ भी जुड़ चुका था।पुतिन की गर्लफ्रेंड को घर में कैद करने की रिपोर्ट, रूसी राष्ट्रपति के हार्ट अटैक के बाद गायब हैं अली काबेवा?












Click it and Unblock the Notifications