'You son of… burn in hell', खामेनेई को गाली देने वाली एंकर रीता पानाही कौन हैं? कहां की रहने वाली? Video Viral
News Anchor Rita Panahi Ali Khamenei Abuses: ईरान की सियासत में उस वक्त भूचाल आ गया जब सरकारी टीवी पर यह घोषणा हुई कि देश के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए हैं। सुबह-सुबह प्रसारित इस खबर के दौरान एंकर की आवाज कांप रही थी। 36 साल तक देश की कमान संभालने वाले नेता की मौत की पुष्टि ने पूरे ईरान को भावनात्मक कर दिया। कुछ शहरों में मातम पसरा, तो कुछ जगहों पर लोग जश्न मनाते दिखे। लेकिन इसी बीच अंतरराष्ट्रीय टीवी पर एक और नजारा सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया के चैनल Sky News Australia की एंकर रीता पानाही (Rita Panahi) ने लाइव शो के दौरान ऐसा बयान दिया, जिसने लाखों दर्शकों को चौंका दिया। शो का नाम था "Rita's Take on Strikes on Iran"। रीता ने इसे अपने करियर का "सबसे छोटा एडिटोरियल" बताया और कहा कि 47 साल की इस्लामिस्ट तानाशाही का अंत हो चुका है और अब ईरान आजादी के करीब है। इसके बाद उन्होंने गाली देते हुए अंग्रेजी में कहा - "You son of a b*tch, burn in Hell!"

'खामेनेई "बेकार कुत्ता" नरक में जाना चाहिए'
इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी मातृभाषा फारसी में भी कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया और खामेनेई को "बेकार कुत्ता" बताते हुए नरक में जाने की बात कही। यह क्लिप कुछ ही घंटों में वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा - "That was perfect, Rita!" तो किसी ने कहा - "Protect this queen at all costs।" वहीं आलोचकों ने सवाल उठाया कि क्या उन्हें इसके लिए सजा मिल सकती है। ऐसे में आइए जानें कौन हैं रीता पनाही।
Who is News Anchor Rita Panahi: कौन हैं एंकर रीता पानाही?
- 3 मार्च 1976 को अमेरिका के पाइन ब्लफ, अर्कांसस में जन्मीं रीता पानाही ईरानी मूल की अमेरिकी-ऑस्ट्रेलियाई राजनीतिक टिप्पणीकार और पत्रकार हैं। उनके माता-पिता ईरान से थे। पिता कृषि इंजीनियर और मां दाई थीं।
- ईरानी क्रांति के बाद उनका परिवार मुश्किलों में घिर गया और 1984 में वे शरणार्थी के रूप में ऑस्ट्रेलिया आ गए। तब से रीता मेलबर्न में पली-बढ़ीं और फिर कभी ईरान नहीं लौटीं।
- रीता ने मोनाश यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की, हालांकि उन्होंने फाइनेंस में बैचलर डिग्री पूरी नहीं की। बाद में उन्होंने स्विनबर्न यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री हासिल की।
Rita Panahi Media Career: रीता पानाही मीडिया करियर और पहचान
- रीता ने अपने करियर की शुरुआत स्पोर्ट्स कॉलम लिखने से की। धीरे-धीरे वे ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख अखबार 'Herald Sun' की कॉलमिस्ट बनीं, जो News Corp Australia के स्वामित्व में है।
- वह Sky News Australia पर 'The Rita Panahi Show' और 'Lefties Losing It' की होस्ट हैं। इसके अलावा Seven Network के 'Sunrise' में भी योगदान देती हैं। रेडियो पर 3AW और 2GB से भी जुड़ी रही हैं।
- उनके विचारों को अक्सर कंजर्वेटिव और दक्षिणपंथी बताया जाता है। सितंबर 2025 तक उनका शो 'Lefties Losing It' अमेरिका में 15वां सबसे लोकप्रिय YouTube पॉडकास्ट माना गया।
रीता पानाही का विवादों से पुराना नाता (Rita Panahi Controversies)
रीता पानाही का नाम पहले भी कई विवादों से जुड़ चुका है। वे खुलकर इस्लामिस्ट विचारधारा और ईरान की मौजूदा सत्ता संरचना की आलोचना करती रही हैं। उनका कहना है कि वे उस शासन की पीड़ा को समझती हैं, जिससे उनका परिवार गुजरा। खामेनेई की मौत के बाद उनका ऑन-एयर बयान उसी लंबे वैचारिक संघर्ष का हिस्सा माना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर रीता पनाही के वीडियो को लेकर क्या बोली पब्लिक (Social Media Reaction)
रीता के बयान पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ यूजर्स ने उनका समर्थन किया, तो कुछ ने इसे गैर-जिम्मेदाराना करार दिया। एक यूजर ने लिखा कि "यह ईरानियों के गुस्से का असली तरीका नहीं है।" वहीं कुछ ने उन्हें इजरायल के प्रधानमंत्री का समर्थक तक बता दिया।
रीता ने यहीं नहीं रुकते हुए मेलबर्न में खामेनेई की मौत पर शोक मना रहे लोगों की तस्वीरें पोस्ट कीं और उन्हें 'imbeciles' यानी मूर्ख बताया। उन्होंने लिखा कि अगर किसी को इस्लामिस्ट बनना है तो इस्लामिस्ट देश में जाकर रहे।
उनके इस ट्वीट पर भी बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में शरण लेने के बाद इस्लामिस्ट विचारधारा का समर्थन करना विरोधाभासी है। वहीं अन्य यूजर्स ने अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।
-
US Iran War Update: ट्रंप ने उतारी मिलिट्री तो ईरान कहां करेगा हमला, बता दिया, किन देशों पर पड़ेगा असर? -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Hormuz China ships: ईरान ने चीन को दिया बड़ा झटका, होर्मुज में 2 बड़े चीनी जहाजों को खदेड़ा, टूट गई दोस्ती? -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Strait of Hormuz पर अब ईरान वसूलेगा टोल टैक्स? किसका है इस पर असली हक, क्या होगा दुनिया की जेब पर असर -
Fuel Crisis: अब कितने दिन का बचा है तेल का स्टॉक? और कितने जहाज आ रहे भारत? Strait of Hormuz से आई बड़ी खबर -
Nayara Energy का मालिक कौन है, जिसने भारत में बढ़ाया Petrol-Diesel का दाम? Russia को कैसे होगा बड़ा फायदा? -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
Jaipur Convocation Viral Girl: डिप्टी सीएम के सामने 'बेइज्जत कर इज्जत देना' कहने वाली लड़की कौन? -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications