Noor Wali Mehsud कौन है, जिसके ऊपर पाकिस्तान ने दागी मिसाइलें? फिर भी बच निकला, कैसे बना TTP चीफ?
Noor Wali Mehsud Kaun Hai: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार (9 अक्टूबर 2025) देर रात दो जोरदार धमाकों ने पूरे इलाके को दहला दिया। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दुल हक स्क्वायर के पास एक लैंड क्रूजर पर हमला हुआ, जो पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों द्वारा तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों को निशाना बनाने का नतीजा था। पाकिस्तान ने दावा किया कि हमले में TTP चीफ मुफ्ती नूर वली महसूद मारा गया, लेकिन TTP ने ऑडियो जारी कर कहा - 'महसूद सुरक्षित हैं।'
तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद (Taliban Spokesman Zabihullah Mujahid) ने कहा, 'कोई हताहत नहीं। जांच जारी।' ये हमला तालिबान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के भारत दौरे के बीच हुआ, जो 2021 के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा थी। आइए, जानते हैं मुफ्ती नूर वली महसूद कौन है, पाकिस्तान का 'जानी दुश्मन' कैसे बने, और काबुल में क्यों निशाना?

Who Is TTP Chief Mufti Noor Wali Mehsud: मुफ्ती नूर वली महसूद कौन है?
पाकिस्तान के दक्षिण वजीरिस्तान में 26 जून 1978 को जन्में मुफ्ती नूर वली महसूद TTP (Tehreek-e-Taliban Pakistan) का चौथा अमीर (चीफ) है, जिसे 'अबू मनसूर आसिम' के नाम से भी जाना जाता है। महसूद जनजाति से ताल्लुक रखने वाले नूर वली एक उलेमा (धार्मिक विद्वान) है, नूर वली देवबंदी मदरसों में पढ़ाई की। वे जामीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI-F) से जुड़े, लेकिन 9/11 हमलों के बाद पाकिस्तान के अमेरिका से गठजोड़ को 'इस्लाम के खिलाफ विश्वासघात' मानकर तालिबान की ओर मुड़े।
- शुरुआती जीवन: 1999 में धार्मिक शिक्षा पूरी कर 'मुफ्ती' का खिताब हासिल किया। दक्षिण वजीरिस्तान के गोरगोराय में मदरसा इमदाद-उल-उलूम में पढ़ाया। 2001 में अमेरिका के अफगानिस्तान (Afghanistan) पर हमले के बाद अफगान तालिबान के साथ लड़े।
- TTP में एंट्री: 2003 में महसूद तालिबान जॉइन किया। 2007 में बैतुल्लाह महसूद के नेतृत्व में TTP का गठन हुआ, जहां नूर वली प्रमुख कमांडर बने। 2013 तक कराची में TTP ऑपरेशंस हेड। अपहरण, वसूली से फंडिंग की।
- नेतृत्व: 2018 में मुल्ला फजलुल्लाह (Mullah Fazlullah) की मौत के बाद TTP चीफ बने। 'इंकलाब-ए-महसूद' किताब लिखी, जिसमें बेनजीर भुट्टो हत्या का दावा। संयुक्त राष्ट्र ने 2020 में नूर को वैश्विक आतंकी घोषित किया।
पाकिस्तान का 'जानी दुश्मन' कैसे बना? विचारधारा और हमलों की जंग
नूर वली ने TTP को पुनर्जीवित किया। उनकी विचारधारा कट्टर देवबंदी, पश्तून राष्ट्रवाद और पाक सेना को 'पंजाबी सेना' मानने पर आधारित। 9/11 के बाद पाक-अमेरिका गठबंधन को 'इस्लाम के खिलाफ' बताया।
- हमलों का सिलसिला: TTP के तहत 2018 से 2025 तक पाकिस्तान में 1,000+ हमले। 2021 में अफगान तालिबान की जीत के बाद TTP मजबूत हुआ। नूर वली ने अफगान तालिबान को 'इस्लाम का रक्षक' कहा। पाकिस्तान ने TTP को अल-कायदा से जुड़ा बताया।
- पाकिस्तान के साथ दुश्मनी: नूर वली ने पाक सेना को 'काफिरों की सेवा' करने वाला कहा। TTP ने क्वेटा होटल (2021), आर्मी स्कूल (2014) जैसे हमले किए। पाकिस्तान ने TTP को 'पाकिस्तान (Pakistan News) का सबसे बड़ा खतरा' माना।
काबुल हमले में TTP चीफ क्यों निशाना? पाकिस्तान का बदला
9 अक्टूबर रात काबुल के अब्दुल हक स्क्वायर पर 2 धमाके। पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने TTP के गेस्टहाउस और नूर वली की कार को निशाना बनाया। पाकिस्तान का दावा- नूर वली मारे गए। TTP ने ऑडियो में खंडन- 'सुरक्षित हैं।' तालिबान ने कहा, 'कोई हताहत नहीं।'
- कारण: TTP ने पाकिस्तान में 100 से ज्यादा हमले किए। पाकिस्तान का आरोप - तालिबान TTP को शरण दे रहा। हमला तालिबान FM मुत्ताकी के भारत दौरे के बीच।
- प्रभाव: पाक-अफगान तनाव बढ़ा। TTP कमजोर हो सकता, लेकिन उत्तराधिकारी कारी सैफुल्लाह महसूद या खालिद महसूद संभालेंगे।
ये भी पढ़ें- सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा: पाकिस्तान Noor Khan Airbase पर कर रहा नया निर्माण
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications