कौन हैं मोहसिन रेजाई? ईरान ने अचानक क्यों दी सिक्योरिटी काउंसिल की कमान

Iran Supreme National Security Council: ईरान ने अपनी सबसे अहम सुरक्षा संस्था में बड़ा बदलाव करते हुए मोहसिन रेजाई को सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है. लेकिन सवाल यह है कि आखिर रेजाई कौन हैं और ईरान ने ऐसे समय में उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी क्यों दी है? रेजाई कोई सामान्य राजनीतिक चेहरा नहीं हैं.

वह लंबे समय तक ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC की कमान संभाल चुके हैं. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव, होर्मुज को लेकर टकराव और युद्धविराम की बातचीत के बीच उनकी नियुक्ति को ईरान की बदली सुरक्षा रणनीति का बड़ा संकेत माना जा रहा है.

Iran Supreme National Security Council

कौन हैं मोहसिन रेजाई?

मोहसिन रेजाई ईरान के सबसे अनुभवी सैन्य नेताओं में गिने जाते हैं. 71 साल के रेजाई ने 1981 से 1997 तक करीब 16 साल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC की कमान संभाली. उनका कार्यकाल ईरान-इराक युद्ध के बड़े हिस्से के दौरान रहा. सेना में लंबा अनुभव रखने के बाद वह ईरान की राजनीति में भी सक्रिय हुए और कई बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ चुके हैं. यानी रेजाई सैन्य और राजनीतिक, दोनों मोर्चों का अनुभव रखने वाले नेता हैं.

सुरक्षा परिषद में क्यों मिली बड़ी जिम्मेदारी?

रेजाई की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब ईरान की सुरक्षा चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं. अमेरिका के साथ तनाव, क्षेत्रीय संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर दबाव के बीच तेहरान को ऐसे व्यक्ति की जरूरत है, जिसे सैन्य रणनीति और सुरक्षा मामलों की गहरी समझ हो. रेजाई का लंबा सैन्य अनुभव उन्हें इस भूमिका के लिए मजबूत चेहरा बनाता है. उनकी नियुक्ति से साफ संकेत मिलता है कि ईरान सुरक्षा से जुड़े फैसलों में अनुभवी सैन्य नेतृत्व को प्राथमिकता दे रहा है.

ये भी पढ़ें: Hormuz Strait Attack: होर्मुज स्ट्रेट में फिर मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में लगी आग

होर्मुज पर रेजाई का क्या रुख?

रेजाई की नियुक्ति को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के मुद्दे से भी जोड़कर देखा जा रहा है. होर्मुज दुनिया के सबसे अहम तेल समुद्री रास्तों में शामिल है और ईरान इसे अमेरिका पर रणनीतिक दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल करता रहा है. रेजाई पहले ही कह चुके हैं कि अमेरिका के साथ संघर्ष के दौरान होर्मुज पर नियंत्रण बेहद महत्वपूर्ण है. ऐसे में उन्हें सुरक्षा परिषद की कमान देना बताता है कि ईरान होर्मुज को अपनी सुरक्षा रणनीति के केंद्र में रख सकता है.

मुज्तबा खामेनेई के भरोसेमंद?

रेजाई को सिर्फ सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव नहीं बनाया गया है. उन्हें परिषद में सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई का प्रतिनिधि भी नियुक्त किया गया है. यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे सुरक्षा मामलों में सर्वोच्च नेता की सीधी पकड़ मजबूत होती है. फरवरी में अली खामेनेई की मौत के बाद रेजाई को मुज्तबा खामेनेई का सैन्य सलाहकार भी बनाया गया था. इसलिए उनकी नई जिम्मेदारी को नेतृत्व के भरोसे से जोड़कर देखा जा रहा है.

ये भी पढे़ं: अमेरिका-ईरान जंग में मालामाल हुई ये 6 कंपनियां, कमाए 81 अरब डॉलर, कई देशों के कुल बजट से भी कई गुना ज्यादा

अमेरिका से बातचीत के बीच बड़ा संदेश

ईरान ने रेजाई को ऐसे वक्त पर आगे किया है जब अमेरिका के साथ तनाव कम करने और युद्धविराम को लेकर बातचीत चल रही है. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघची बातचीत के जरिए समाधान की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ईरान अपनी सैन्य ताकत और रणनीतिक विकल्प भी खुले रखना चाहता है. ऐसे में रेजाई की नियुक्ति एक तरह का संतुलित संदेश है. तेहरान बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन सुरक्षा और सैन्य मामलों में सख्त रुख से पीछे हटने के मूड में नहीं है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+