Hormuz Strait Attack: होर्मुज स्ट्रेट में फिर मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में लगी आग

Hormuz Strait Attack: होर्मुज स्ट्रेट के पूर्वी एंट्रेंस के पास एक मर्चेंट जहाज पर हमले के बाद उसमें आग लग गई। ओमानी तट के करीब हुई इस घटना के दौरान जहाज के क्रू ने ओपन मैरीटाइम रेडियो चैनल पर मदद की अपील की। रेडियो कम्युनिकेशन में चालक दल को आग बुझाने की कोशिश करते सुना गया।

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही पहले से प्रभावित है, ऐसे में इस घटना ने रणनीतिक समुद्री मार्ग की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।

hormuz strait merchant

इंजन रूम में लगी आग, क्रू ने संभाला मोर्चा

कम्युनिकेशन के मुताबिक, जहाज ओमान के तट के पास था, जब उस पर हमला हुआ और इंजन रूम में आग लग गई। चालक दल ने तुरंत जहाज की कार्बन डाइऑक्साइड अग्निशमन प्रणाली सक्रिय की। इसके साथ ही बैलास्ट ऑपरेशन के जरिए भी आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। हालांकि, जहाज की हाइड्रोलिक प्रणाली फेल होने से राहत और बचाव अभियान मुश्किल हो गया। आसपास मौजूद कई जहाजों ने मदद के लिए घटनास्थल की ओर बढ़ने की जानकारी दी।

UKMTO को मिली घटना की रिपोर्ट, जांच जारी

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस यानी UKMTO ने बताया कि ओमान के कुमजार से करीब 8 नॉटिकल मील उत्तर-पश्चिम में एक घटना की सूचना मिली है। सैन्य अधिकारियों ने UKMTO को बताया कि एक जहाज में आग लगी थी। हालांकि, शुरुआती जानकारी में आग लगने के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद समुद्री सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जहाज पर हमला किस तरह हुआ।

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बढ़ी समुद्री सुरक्षा चिंता

होर्मुज स्ट्रेट में हाल के दिनों में जहाजों से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं। इनमें ज्यादातर घटनाएं स्ट्रेट के ओमानी हिस्से के करीब प्रमुख शिपिंग रूट पर हुईं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण इस अहम जलमार्ग से गुजरने वाली कमर्शियल शिपिंग प्रभावित हुई है। ब्रिटिश समुद्री अधिकारियों ने भी जहाजों की सुरक्षा को लेकर चेतावनी दी थी। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस मार्ग में लगातार हो रही घटनाओं से वैश्विक समुद्री व्यापार पर असर की आशंका बढ़ रही है।

ओमान के पास से गुजरने की अमेरिकी सलाह, ईरान ने किया विरोध

अमेरिकी सेना ने पहले जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते समय ओमान की तटरेखा के करीब वाले समुद्री रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। इसके बाद ईरान ने इन रास्तों से गुजरने वाले कुछ जहाजों पर हमले किए और दावा किया कि जलमार्ग में नेविगेशन पर उसका नियंत्रण होना चाहिए। अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच होर्मुज स्ट्रेट से कमर्शियल शिपिंग लगभग ठप होने की स्थिति में है। इससे तेल आपूर्ति और वैश्विक समुद्री व्यापार को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+