Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kulman Ghising कौन हैं? Gen-Z की बदलती पसंद के बीच बने चहेते! क्या अब ये Nepal के अंतरिम PM?

Who Is Kulman Ghising: नेपाल में भ्रष्टाचार, लोडशेडिंग और सियासी घमासान से तंग आ चुके जेन-जी युवाओं का गुस्सा अब सड़कों पर उतर आया है। हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को कुर्सी छोड़नी पड़ी, और अब नई अंतरिम सरकार का चेहरा कौन होगा? लगातार इसपर मंथन जारी है।

काठमांडू के मेयर बालेन शाह और पूर्व CJI सुशीला कार्की के नाम पीछे धकेलते हुए कुलमन घीसिंग उभर कर सामने आए हैं। जी हां, वो ही 'बिजली का सुपरहीरो' जिन्होंने नेपाल को 18 घंटे की कटौती से आजाद कराया। क्या ये इंजीनियर नेपाल का अगला 'अंतरिम PM' बनेगा? आइए, रूबरू कराते हैं, जहां ग्रामीण लड़का बना राष्ट्रीय आइकन...

Who Is Kulman Ghising

ग्रामीण जड़ों से राष्ट्रीय हीरो तक का सफर

25 नवंबर 1970 को रामेछाप जिले के बेथन गांव में जन्मे कुलमन घीसिंग की कहानी किसी प्रेरणादायक फिल्म से कम नहीं। गरीब किसान परिवार से निकलकर उन्होंने भारत के जमशेदपुर स्थित रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज (अब एनआईटी) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। वापस नेपाल लौटकर पुलचौक इंजीनियरिंग कैंपस से पावर सिस्टम में मास्टर्स किया, और फिर एमबीए से मैनेजमेंट स्किल्स को पॉलिश किया। 1994 में नेपाल विद्युत प्राधिकरण (NEA) में जूनियर इंजीनियर के तौर पर कदम रखा, और धीरे-धीरे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करते हुए चढ़ते गए। लेकिन असली कमाल तब हुआ जब 2016 में वो NEA के मैनेजिंग डायरेक्टर बने!

'बिजली क्रांति' का जादूगर: लोडशेडिंग का अंत

सोचिए, एक ऐसा देश जहां रोज 18 घंटे अंधेरा छा जाता था-घर, फैक्ट्री, स्कूल सब ठप! 2016 में जब घीसिंग ने NEA की कमान संभाली, तो नेपाल 'ब्लैकआउट हेल' में जी रहा था। लेकिन घीसिंग ने जादू कर दिखाया। बेहतर डिमांड मैनेजमेंट, प्रोडक्शन प्लानिंग और सख्त मॉनिटरिंग से उन्होंने लोडशेडिंग को खत्म कर दिया।

NEA न सिर्फ घाटे से उबारकर मुनाफे में आया, बल्कि देश को रात-दिन बिजली मिलने लगी। लोग उन्हें 'कुलमान दा' कहकर बुलाते हैं, जैसे कोई सुपरस्टार। 2021 में वापसी के बाद भी उन्होंने यही कमाल जारी रखा। लेकिन 24 मार्च 2025 को ओली सरकार ने उन्हें हटा दिया-हितेंद्र देव शाक्य को लाकर। ये फैसला इतना विवादास्पद था कि विपक्ष और सिविल सोसाइटी ने इसे राजनीतिक साजिश बताया। जनता चिल्लाई, 'कुलमान को वापस लाओ!'

Gen-Z का चहेता: क्यों बदल रही युवाओं की पसंद?

आज के जेन-जी युवा भ्रष्टाचार और पुरानी राजनीति से त्रस्त हैं। सोशल मीडिया बैन, बेरोजगारी और भाई-भतीजावाद के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों को घीसिंग जैसे 'टेक्नोक्रेट' पसंद आ रहे हैं-ईमानदार, रिजल्ट-ओरिएंटेड और बिना राजनीतिक बैगेज के। काठमांडू के मेयर बालेन शाह (जो पहले टॉप चॉइस थे) और सुशीला कार्की (जिन्होंने कानूनी बाधाओं का हवाला देकर नाम वापस ले लिया) के बाद घीसिंग का नाम चमक रहा है। बुधवार (10 सितंबर 2025) शाम को उन्होंने युवाओं के विश्वास को स्वीकार किया और संक्रमणकाल में सरकार चलाने की पुष्टि की। समर्थक कहते हैं, 'वो बिजली सुधारक हैं, अब देश को सुधारेंगे!' जेन-जी की ये शिफ्ट पुराने नेताओं से नया चेहरा चुनने की चाहत दिखाती है-कम बोलो, ज्यादा करो!

नेपाल का सियासी तूफान: हिंसा से अंतरिम सरकार तक

ये सब हफ्तों के हिंसक प्रदर्शनों के बाद हो रहा है। सोमवार को सरकार के सोशल मीडिया बैन के खिलाफ शुरू हुए आंदोलन में 19 लोग मारे गए। मंगलवार(9 सितंबर 2025) को संसद, सरकारी दफ्तरों और होटलों में आग लगा दी गई। 13,500 कैदी जेलों से फरार हो गए। ओली सरकार बेदखल हो गई, और नेपाल सेना ने कर्फ्यू लगाकर व्यवस्था संभाली। तीन करोड़ की आबादी वाले इस हिमालयी देश में दो दशक की सबसे भयानक हिंसा के बाद अब जेन-जी ग्रुप गुरुवार (11 सितंबर 2025) को अंतरिम PM चुनने वाला है। नामों में सुशीला कार्की (Sushila Karki), बालेन शाह (Balen Shah) और कुलमन घीसिंग टॉप पर हैं। अगर घीसिंग चुने गए, तो उन्हें राजनीतिक विभाजन, जनाक्रोश और रिफॉर्म्स की उम्मीदें संभालनी होंगी। क्या वो बिजली की तरह देश को रोशन कर पाएंगे?

Kulman ghising 5 Facts: कुलमन घीसिंग के बारे में ये 5 बातें, जो आपको चौंका देंगी-

  • लोडशेडिंग का 'विलेन' का अंत: घीसिंग को श्रेय जाता है नेपाल में सालों पुरानी बिजली कटौती खत्म करने का। 2016 से 2020 तक और फिर 2021 से, उन्होंने NEA को मुनाफे में बदल दिया।
  • भारत कनेक्शन: जमशेदपुर के RTI से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई, जो नेपाल के पावर सिस्टम को मजबूत करने का आधार बनी। पुलचौक से मास्टर्स ने उन्हें एक्सपर्ट बनाया।
  • करियर का रोलरकोस्टर: 1994 में NEA जॉइन किया, जलविद्युत प्रोजेक्ट्स पर काम। 2016 में MD बने, लेकिन 2020 और 2025 में राजनीतिक दबाव से हटाए गए। हर बार जनता ने उनका साथ दिया!
  • हटाए जाने का ड्रामा: 2025 में ओली सरकार ने उन्हें चार महीने पहले हटा दिया। विपक्ष ने इसे 'राजनीतिक बदला' कहा, क्योंकि घीसिंग 'अपोलिटिकल' इमेज के लिए फेमस हैं।
  • जेन-जी का हीरो: भ्रष्टाचार-मुक्त छवि और रिजल्ट्स ने उन्हें युवाओं का चहेता बना दिया। अब अंतरिम PM की रेस में वो 'पीपुल्स चॉइस' हैं!

Kulman Ghising Family Tree: कुलमन घीसिंग के परिवार में कौन-कौन?

कुलमन घीसिंग ने दीपा तमांग घीसिंग (Deepa Tamang Ghising) से शादी की है। कुलमन अपनी पत्नी को पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ काम करने का श्रेय देते हैं। इस दंपति के दो बेटे पासंग (Pasang) और पेम्बा घीसिंग (Pemba Ghising) हैं।

क्या होगा नेपाल का भविष्य?

अगर कुलमन घीसिंग अंतरिम PM बने, तो ये नेपाल के लिए नया दौर होगा-टेक्नोक्रेटिक लीडरशिप, जहां ईमानदारी और एफिशिएंसी राज करे। लेकिन चुनौतियां कम नहीं: कर्फ्यू, फरार कैदी, आगजनी और राजनीतिक गतिरोध। जेन-जी की ये क्रांति क्या सफल होगी? या पुरानी सियासत वापस लौट आएगी? घीसिंग का नाम सुनते ही नेपालवासी उम्मीदों से चमक उठे हैं। क्या वो 'बिजली' की तरह देश को नई रोशनी देंगे? कमेंट बॉक्स में बताएं अपनी राय...

ये भी पढ़ें- Nepal Protest Update: सेना से बातचीत के लिए सुषिला कार्की बनी Gen Z का भरोसा, आखिर कौन होगा नया प्रधानमंत्री?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+