Kim Jong Un: कौन हैं किम जोंग उन की बेटी किम जू ऐ, जो बन सकती हैं उत्तर कोरिया की उत्तराधिकारी
Kim Jong Un News: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बेटी किम जू ऐ, पहली बार नवंबर 2022 में एक मिसाइल के प्रक्षेपण के समय अपने पिता, उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन के साथ सार्वजनिक रूप से दिखाई दीं थीं।
माना जाता है कि उस समय वह करीब 9 साल की थीं और सार्वजनिक समारोह में आने के बाद उन्होंने दुनिया भर के जियो पॉलिटिक्स के विश्लेषकों और मीडिया का ध्यान आकर्षित किया, लेकिन अब कुछ ऐसे संकेत मिल रहे हैं, कि किम जोंग उन के बाद उनकी बेटी के हाथों में उत्तर कोरिया की कमान आने वाली है।

लिहाजा, ये काफी हैरानी की बात है, कि उत्तर कोरिया, जो काफी सख्त पुरूष प्रधान देश है, वहां का शासन एक लड़की के हाथों में आएगा।
इस साल फरवरी तक, किम जू ऐ अपने पिता के साथ पांच कार्यक्रमों में शामिल हुई हैं, जो एक बहुत बड़ा संकेत है, कि हो सकता है, कि किम जोंग उन अपनी बेटी को ट्रेनिंग दे रहे हैं। हालांकि, फिर भी आम सहमति यह है, कि उन्हें अलग-थलग और गरीब राष्ट्र का उत्तराधिकारी नहीं बनाया जा सकता है।
उत्तर कोरिया का शासन व्यवस्था कैसा है?
उत्तर कोरिया की शासन प्रणाली काफी हद तक चीन की कन्फ्यूशियस मूल्य प्रणाली से प्रेरित है, जो एक महिला को शासन करने से रोकती है। इस प्रथा के तहत, देश की सेना किसी महिला से आदेश नहीं लेती है।
लेकिन, कुछ ही महीनों में एक के बाद एक पांच कार्यक्रमों में शामिल होने वाली किम जोंग उन की बेटी को लेकर उत्तर कोरियाई समाज भी हैरान है। वहीं, इन हैरानियों के बीच 6 दिसंबर को एक बड़ा मोड़ उस वक्त आया, जब दक्षिण कोरियाई एकीकरण मंत्री किम युंग-हो ने एक मीडिया कार्यक्रम में कहा, कि उत्तर कोरियाई नेता "जल्दी में" मालूम हो रहे हैं।
उनकी बेटी कम उम्र के बावजूद सुर्खियों में है और दुनिया के एकमात्र वंशानुगत कम्युनिस्ट राजवंश के भीतर सत्ता के तीसरे हस्तांतरण के लिए उन्हें तैयार किए जाने की रिपोर्ट है।
दक्षिण कोरियाई मंत्री के निष्कर्ष, देश की राष्ट्रीय खुफिया सेवा ने शेयर किए हैं, जिसके डायरेक्टर चो ताए-योंग ने इस महीने की शुरुआत में ब्रॉडकास्टर केबीएस को बताया, कि उनका मानना है कि किम जू ए को वास्तव में एक दिन अपने पिता से पदभार संभालने के लिए तैयार किया जा रहा है।
दक्षिण कोरिया की खुफिया सेवा के डायरेक्टर चो ने कहा, कि उत्तर कोरियाई प्रचार मशीन शीर्ष गियर में आ गई है और लड़की के चारों तरफ उनके व्यक्तित्व का वर्णण करने के लिए खांचा खींचा जा रहा है।
घरेलू मीडिया अब उसे "कोरिया का सुबह का सितारा" के रूप में संदर्भित कर रहा है, यह शीर्षक पहले किम इल सुंग के लिए आरक्षित था, जो उत्तर कोरिया के संस्थापक और किम जोंग उन के दादा के लिए आरक्षित था।

यहां तक कि, जिन लोगों को एक साल पहले आपत्ति थी, वे भी इस विचार पर आ रहे हैं, कि किम जोंग उन अंततः अपनी बेटी को सत्ता सौंपने की तैयारी कर रहे हैं।
उत्तर कोरियाई समाज के विशेषज्ञ और सियोल में उत्तर कोरियाई अध्ययन विश्वविद्यालय में पढ़ाने वालीं किम सुंग क्यूंग ने कहा, कि "पहले, मुझे इस बात पर संदेह था, कि उत्तर में एक महिला नेता हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे यह बदल गया है, क्योंकि किम जू ऐ ज्यादा से ज्यादा सैन्य कार्यक्रमों में दिखाई देने लगी हैं, जो एक संकेत है।"
उन्होंने डीडब्ल्यू को बताया, "किम जोंग उन जहां भी जाते हैं और जो कुछ भी कहते हैं, वह बाकी दुनिया और घरेलू दर्शकों, दोनों के लिए बहुत सावधानी से गणना की जाती है। पहले तो विश्लेषकों ने माना, कि किम की बेटी के उनके साथ दिखने के पीछे कोई राजनीतिक मंशा थी, लेकिन कुछ लोगों ने यह संभव माना, कि इस पितृसत्तात्मक समाजवादी समाज में एक महिला नेता होगी।"
उन्होंने कहा, एक वैकल्पिक सिद्धांत जो सामने रखा गया था, वह यह था, कि तानाशाह के साथ एक युवा लड़की होने से किसी तरह उसकी छवि नरम हो जाएगी, तब भी जब वह मिसाइल प्रक्षेपण या सैन्य परेड जैसे सैन्य कार्यक्रमों में बड़े पैमाने पर भाग ले रही थी।
लेकिन, अब विचारधारा यह है, कि किम जोंग उन सत्ता के अंतिम परिवर्तन के लिए आधार तैयार कर रहे हैं।
राजकुमारी की तरह जीती है जिंदगी
दुनिया किम जोंग उन की बेटी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानती है। हालांकि, उत्तर कोरिया पर नजदीकी से नजर रखने वाले कुछ विश्लेषकों का कहना है, कि किम जोंग की बेटी जू ए का जीवन काफी खुशहाल और सुखद है।
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, उनकी बेटी अपने परिवार के साथ पोर्ट सिटी वॉनसन में समुद्र तट के किनारे बने एक विशाल विला में रहती है। यह कांगवेन प्रांत में पड़ता है। किम जोंग उन के परिवार के बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते हैं फिर भी लोग बताते हैं कि उत्तर कोरिया के तानाशाह के तीन बच्चे हैं, जिसमें एक लड़का और दो लड़की है।
किम जोंग उन ने अपनी बेटी को दुनिया के सामने लाकर दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्या आने वाले समय में उत्तर कोरिया के शासन की बागडोर इसी लड़की के हाथों में सौंप दिया जाएगा। वैसे किम जोंग उन के खराब स्वास्थ्य की खबरें भी आती रहती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह अभी से अपना उत्तराधिकारी तैयार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications