33 केस, 5 लाख का इनामी! कौन है खालिस्तानी आतंकी Happy Passia? जिसे अमेरिका से भारत लाने की है तैयारी
Grenade Gangster Happy Passia: खालिस्तानी आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया (Harpreet Singh aka Happy Pasiya) की मुश्किलें अब अंतिम मोड़ पर पहुंच चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, भारत की केंद्रीय एजेंसियां और पंजाब पुलिस, अमेरिकी एजेंसियों के साथ मिलकर इस कुख्यात आतंकी की भारत वापसी की तैयारी में जुटी हैं। अमेरिका के सैक्रामेंटो शहर में ICE (Immigration and Customs Enforcement) ने 17 अप्रैल को उसे हिरासत में लिया था।
अब उसे भारत प्रत्यर्पित किए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। हैप्पी पासिया पर दर्ज हैं 33 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले, जिनमें से अधिकांश ग्रेनेड और बम हमले से जुड़े हैं। उसे 'ग्रेनेड गैंगस्टर' के नाम से भी जाना जाता है, जिसने पाकिस्तान की ISI, आतंकी रिन्दा और बब्बर खालसा जैसे संगठनों के साथ मिलकर पंजाब में आतंक का नेटवर्क खड़ा किया था।

कौन है हैप्पी पासिया?
हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया एक खतरनाक खालिस्तानी आतंकी है, जिसे सुरक्षा एजेंसियां 'ग्रेनेड गैंगस्टर' के नाम से जानती हैं। वह पंजाब में हुए कई सिलसिलेवार ग्रेनेड और बम हमलों का मास्टरमाइंड रहा है। उस पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ₹5 लाख का इनाम घोषित किया है और वह 33 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित है।
हैप्पी पासिया का सीधा संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI, आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल, और गैंगस्टर रिन्दा से बताया जाता है। इन संगठनों के साथ मिलकर उसने 2024 और 2025 के दौरान पंजाब में कई पुलिस थानों, चौकियों और अधिकारियों पर सिलसिलेवार हमले करवाए, जिनकी जिम्मेदारी खुद सोशल मीडिया पर ली थी। उसकी गतिविधियों ने पंजाब की आंतरिक सुरक्षा को कई बार हिला कर रख दिया।
ISI और बब्बर खालसा से सीधा आतंकी नेटवर्क
सूत्रों के मुताबिक, हैप्पी पासिया का आतंक महज व्यक्तिगत नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय आतंकी गठजोड़ का हिस्सा रहा है। उसका सीधा संपर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI, कुख्यात गैंगस्टर रिन्दा, और आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से रहा है।
बताया जाता है कि 2024 और 2025 के दौरान, हैप्पी ने पंजाब में आतंक फैलाने की रणनीति और संचालन की कमान खुद संभाली। इन संगठनों के साथ मिलकर उसने कई सिलसिलेवार हमले, धमाके और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की साजिशें रचीं, जिनमें से कई को अंजाम भी दिया गया।
ये भी पढ़ें NIA Arrests Khalistani: खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह लांडा का सहयोगी गिरफ्तार, जानें कैसे दबोचा गया?
हैप्पी पासिया की प्रमुख आतंकी वारदातें
- 10 सितंबर 2024 - चंडीगढ़ में NRI की कोठी पर ग्रेनेड हमला
- 24 नवंबर 2024 - अजनाला थाने के बाहर RDX लगाया (विस्फोट नहीं हुआ)
- 2 दिसंबर 2024 - SBS नगर के काठगढ़ थाने में ग्रेनेड अटैक
- 6 जनवरी 2025 - अमृतसर के जैंतीपुर गांव में शराब कारोबारी के घर ग्रेनेड फेंका
- 15 मार्च 2025 - अमृतसर के ठाकुर द्वारा मंदिर पर हमला
- 19 जनवरी 2025 - अमृतसर की गुमटाला पुलिस चौकी के पास पुलिस अफसर की गाड़ी को बम से उड़ाया
ये भी पढ़ें कौन है आतंकी Amir Hamza? 2-4 नहीं भारत में हुए इतने Terrorist Attack में रहा शामिल, जानिए पूरी कुंडली












Click it and Unblock the Notifications