कौन हैं गौतम रंगराजन? जिन्हें ब्रिटेन के पीएम एंडी बरनहम ने बनाया अपना खास सलाहकार

Gautam Rangarajan British PM special Advisor: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बरनहम ने भारतीय मूल के रणनीतिकार और मीडिया एक्सपर्ट गौतम रंगराजन को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें 10 डाउनिंग स्ट्रीट में Expert Adviser on Structure and Process नियुक्त किया गया है। यह एक नई भूमिका है, जिसमें रंगराजन सरकार के काम करने के तरीके, सिस्टम और प्रोसेस को बेहतर बनाने पर सलाह देंगे।

खास बात यह है कि रंगराजन लंबे समय तक BBC से जुड़े रहे हैं और स्ट्रैटेजी व ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में उन्हें लंबा अनुभव है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर गौतम रंगराजन कौन हैं और उनका करियर कितना खास रहा है।

Gautam Rangarajan British PM special Advisor

कौन हैं गौतम रंगराजन?

गौतम रंगराजन भारतीय मूल के रणनीतिकार, मीडिया एग्जीक्यूटिव और क्रिएटिव इंडस्ट्री प्रोफेशनल हैं। वह लंबे समय तक BBC के साथ काम कर चुके हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, रंगराजन के पास कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी और ऑर्गनाइजेशनल ट्रांसफॉर्मेशन का महत्वपूर्ण अनुभव है। उनकी नई भूमिका सीधे 10 डाउनिंग स्ट्रीट से जुड़ी है और यह पद खास तौर पर सरकार के स्ट्रक्चर और प्रोसेस को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया है।

ये भी पढे़ं: Kanishk Narayan: बिहार का लाल बना ब्रिटेन में मंत्री, कनिष्क नारायण कौन? जो UK सरकार में संभालेंगे AI मंत्रालय

पिता थे वरिष्ठ राजनयिक, तमिलनाडु से था नाता

गौतम रंगराजन के पिता एल. एन. रंगराजन तमिलनाडु के कुंभकोणम से ताल्लुक रखते थे। वह भारत के वरिष्ठ राजनयिक रहे और नॉर्वे, ग्रीस, सूडान, ट्यूनीशिया और आइसलैंड में भारत के राजदूत के तौर पर सेवाएं दीं। वह लेखक भी थे और उन्होंने कौटिल्य के अर्थशास्त्र का अंग्रेजी में अनुवाद किया था। गौतम की मां जॉयस मिलवर्ड लंकाशायर की संगीतकार थीं। उनके भाई विजय रंगराजन ब्रिटेन की Electoral Commission के चीफ एग्जीक्यूटिव हैं।

BBC में रहा लंबा और शानदार करियर

रंगराजन ने 1993 में BBC रेडियो क्लासिकल म्यूजिक के साथ ट्रेनी प्रोड्यूसर के तौर पर करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने BBC रेडियो 3 में प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। धीरे-धीरे वह स्ट्रैटेजी से जुड़े बड़े पदों पर पहुंचे। 2013 में उन्हें BBC में ग्रुप डायरेक्टर ऑफ स्ट्रैटेजी एंड परफॉर्मेंस बनाया गया। इस भूमिका में उन्होंने संगठन की रणनीति और प्रदर्शन से जुड़े अहम काम संभाले।

ये भी पढे़ं: India Britain Trade: शराब, कार, चॉकलेट, भारत में आज से कई चीजें हो जाएंगी सस्ती, किस फैसले ने गिराए दाम?

सरकार के लिए क्या करेंगे गौतम?

गौतम रंगराजन की नई जिम्मेदारी सरकारी नीतियां बनाने से ज्यादा उन्हें प्रभावी तरीके से लागू करने के सिस्टम पर केंद्रित होगी। वह देखेंगे कि सरकार के अलग-अलग विभागों के बीच कामकाज और निर्णय लेने की प्रक्रिया को कैसे बेहतर बनाया जाए। उनके अनुभव का इस्तेमाल सरकारी स्ट्रक्चर को ज्यादा प्रभावी बनाने और बड़े स्तर पर बदलाव लागू करने में किया जाएगा। यह नियुक्ति बरनहम की सरकार में प्रशासनिक बदलाव की कोशिशों का हिस्सा मानी जा रही है।

म्यूजिक से शुरू हुआ सफर, स्ट्रैटेजी तक पहुंचे

गौतम रंगराजन की प्रोफेशनल कहानी काफी अलग है। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से म्यूजिक में पढ़ाई की और इसके बाद BBC में क्लासिकल म्यूजिक प्रोडक्शन से करियर शुरू किया। लेकिन उनका सफर सिर्फ मीडिया और संगीत तक सीमित नहीं रहा। समय के साथ उन्होंने स्ट्रैटेजी, परफॉर्मेंस और ऑर्गनाइजेशनल ट्रांसफॉर्मेशन में विशेषज्ञता हासिल की। यही अनुभव उन्हें BBC के वरिष्ठ रणनीतिक पद तक लेकर गया और अब ब्रिटिश सरकार में उनकी नई भूमिका की वजह बना है।

भारतीय मूल के लोगों का बढ़ रहा दबदबा

गौतम रंगराजन की नियुक्ति ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों की बढ़ती भूमिका को भी दिखाती है। वह ऐसे समय में ब्रिटिश सरकार के शीर्ष स्तर पर पहुंचे हैं, जब प्रधानमंत्री बरनहम सरकारी कामकाज के स्ट्रक्चर में बदलाव पर जोर दे रहे हैं। रंगराजन के साथ भारतीय मूल के अन्य लोग भी ब्रिटेन की राजनीति और सरकार में अहम पदों पर हैं। उनकी नियुक्ति से ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लिए प्रतिनिधित्व और प्रभाव के लिहाज से भी इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+