Hunter Biden की Ex हसीना कौन? 24 साल की गर्लफ्रेंड संग 11 महीने चला Love गेम, ड्रग के नशे में रहे मदहोश!

Hunter Biden Ex Girlfriend Zoe Kestan Story: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन अपनी विवादित जिंदगी के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनकी पूर्व प्रेमिका ज़ो केस्टन के साथ 11 महीने तक चला रोमांस और उससे जुड़े विवाद हाल ही में सुर्खियों में छाएं हैं। हंटर की निजी जिंदगी में नशे की लत, रोमांटिक रिश्ते, और कानूनी पचड़ों ने इस कहानी को और सनसनीखेज बना दिया है।

खास बात यह है कि हंटर की उम्र उनकी एक्स गर्लफ्रेंड जो से दोगुनी थी, जब दोनों की मुलाकात हुई। हंटर की निजी जिंदगी खुली किताब की तरह पूरी दुनिया के सामने आने लगी है। आइए, जानते हैं इस पूरे मामले की पूरी कहानी...

Hunter Biden ex-girlfriend Zoe Kestan

कौन हैं ज़ो केस्टन?

ज़ो केस्टन न्यूयॉर्क की एक फैशन डिजाइनर और सोशल मीडिया स्टार हैं। वह 31 साल की हैं और एक वकील और सेल्सपर्सन की बेटी हैं। उनका बचपन न्यूयॉर्क के अप्पर ईस्ट साइड में बीता। उन्होंने प्रतिष्ठित रोड आइलैंड स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन से पढ़ाई की और फैशन ब्रांड बनाने का सपना देखा। ग्रेजुएशन के बाद, ज़ो ने अमेरिकी आर्टिस्ट जेफ कून्स के साथ काम किया और न्यूयॉर्क की नाइटलाइफ़ में खुद को एक्टिव रखा। ज़ो ने WEEDSLUT ब्रांड नाम से एक लिंगरी और गारर्मेंट कलेक्शन लॉन्च किया, जो उनकी बोल्ड और बिंदास छवि को दर्शाता है।

हंटर बाइडेन से मुलाकात और रोमांस
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में, ज़ो और हंटर की पहली मुलाकात मैनहट्टन के एक स्ट्रिप क्लब में हुई। उस समय हंटर की उम्र 47 साल थी, जबकि ज़ो सिर्फ 24 साल की थीं। हंटर ने खुद को ज़ो के सामने एक 'वीआईपी क्लाइंट' की तरह पेश किया। दोनों के बीच यह रिश्ता जल्द ही गहरा हो गया और दोनों ने लगभग 11 महीने तक साथ समय बिताया। हालांकि, उनका रिश्ता एक सामान्य प्रेम कहानी नहीं थी। इसमें नशे, झूठ, और भावनात्मक उतार-चढ़ाव का गहरा असर था।

रिश्ते के विवाद और नशे का साया
हंटर की नशे की आदत इस रिश्ते में एक बड़ा मुद्दा थी। हंटर को हर 20 मिनट में कोकेन का सेवन करना पड़ता था। ज़ो को कई बार हंटर को ड्रग्स दिलाने में मदद करनी पड़ी।

कैसे आया रिश्तों में तनाव?
ज़ो और हंटर का रिश्ता शुरू में आकर्षण और ग्लैमर से भरा था। लेकिन समय के साथ, हंटर की नशे की लत ने इस रिश्ते को जटिल बना दिया। हंटर को हर 20 मिनट में कोकेन का सेवन करना पड़ता था। हंटर ने कई बार कोकेन और अन्य नशीली दवाओं का सेवन किया, जिसके लिए ज़ो को भी कई बार मदद करनी पड़ी। उन्होंने एक समय हंटर को ड्रग्स दिलाने के लिए रोड आइलैंड ले जाने की बात भी मानी। रिश्ते में तनाव तब बढ़ा, जब हंटर ने ज़ो से झूठ बोला और अचानक गायब हो गए।

रिहैबिलिटेशन सेंटर का हंटर को सहारा
2018 में, हंटर को अपनी लत के इलाज के लिए केटामाइन थेरेपी से गुजरना पड़ा, लेकिन यह कारगर साबित नहीं हुआ। नवंबर 2018 में, मैसाचुसेट्स के एक रिहैबिलिटेशन सेंटर में दोनों के बीच अंतिम मुलाकात हुई। हंटर के लैपटॉप से मिली तस्वीरों और वीडियो ने उनके रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। इसमें ज़ो और हंटर के अंतरंग पलों के सबूत मिले, जो इंटरनेट पर वायरल हो गए।

ये भी पढ़ें- US: हंटर बाइडेन पर लगे चार्ज को लेकर पिता जो बाइडेन भी सख्त, बोले- दोषी साबित हुए तो नहीं करूंगा माफ

हंटर की जिंदगी में हुई ऐसी वापसी, हसीना ही बन गई विलेन!
2018 के अंत तक, दोनों के बीच के झगड़े बढ़ गए और उनका रिश्ता टूट गया। हंटर ने एक ईमेल में ज़ो से कहा, "मैंने तुम्हारे साथ गलत किया। तुम मुझसे हमेशा के लिए दूर रहो।" बाद में, हंटर ने शादी कर ली और ज़ो से संपर्क न रखने का आग्रह किया। लेकिन, वक्त का पहिया ऐसा घुमा कि 2023 में, ज़ो को हंटर के टैक्स चोरी और बंदूक कानून उल्लंघन के मामले में गवाही देनी पड़ी। ज़ो ने अदालत में बताया कि हंटर ने उन्हें महंगे होटलों में ठहराया और बड़े पैमाने पर नकद निकासी करवाई। उन्होंने न्यूयॉर्क और वेस्ट कोस्ट के फाइव-स्टार होटलों में बिताए समय का भी जिक्र किया।

वर्तमान में ज़ो केस्टन कहां है?
आज ज़ो, बाइडेन के साथ अपने अतीत से दूर ब्रुकलिन में एक शांत जीवन जी रही हैं। वह अपने पालतू कुत्ते के साथ समय बिताती हैं और फैशन में करियर बना रही हैं। हालांकि, वह मानती हैं कि हंटर के साथ उनका रिश्ता उनकी पहचान का एक स्थायी हिस्सा बन गया है।

हंटर बाइडेन और ज़ो केस्टन की कहानी प्यार, नशे, और विवाद का एक मिला-जुला संगम है। इस रिश्ते ने दोनों के जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ा। जहां हंटर की आदतों और झूठ ने इस रिश्ते को बर्बाद किया, वहीं ज़ो ने इस अनुभव से सबक लेते हुए अपनी जिंदगी को दोबारा शुरू करने की कोशिश की है।

ये भी पढ़ें- US प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने बेटे हंटर को जेल की सजा से बचा ही लिया! जानें जूनियर बाइडेन पर क्या थे गंभीर आरोप?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+