US: हंटर बाइडेन पर लगे चार्ज को लेकर पिता जो बाइडेन भी सख्त, बोले- दोषी साबित हुए तो नहीं करूंगा माफ
Gun Charges against Hunter Biden: हंटर बाइडेन बंदूख की खरीद को लेकर आरोपों पर व्हाइट हाउस के रिएक्शन के बाद अब जो बाइडेन ने भी अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा है कि अगर उनके बेटे हंटर बिडेन को आपराधिक संघीय बंदूक आरोपों में दोषी पाया जाता है तो वह उन्हें माफ नहीं करेंगे। बता दें कि अमेरिका के इतिहास में पहला मौक है, जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति के बेटे को किसी मामले में सजा हो सकती है।
बंदूक खरीदने के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इस हफ्ते मंगलवार को अभियोजन पक्ष ने बंदूक मामले में जूरी सदस्यों के सामने अपना पक्ष रखा। कोर्ट को बताया गया कि हंटर नशे के आदी हैं, उन्होंने रिवॉल्वर पाने के लिए कागजी कार्रवाई के दौरान गलत जानकारी दी। वहीं बचाव पक्ष के वकील एब्बे लोवेल ने जूरी से कहा कि कोर्ट में 54 वर्षीय हंटर बाइडन जानबूझ कर नियमों का उल्लंघन नहीं किया।

बता दें कि अमेरिका के इतिहास में ये पहला मौका है जब किसी वर्तमान राष्ट्रपति के बेटे पर मुकदमा चल रहा है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप पहले ऐसे राष्ट्रपति बन चुके हैं, जिन्हें अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है। अमेरिकी न्याय विभाग के वकील डेरेक हाइंस ने जूरी सदस्यों के मुताबिक, हंटर बाइडन ने बंदूक खरीदते समय बैकग्राउंड की जांच के दौरान ड्रग्स के नशे की जानकारी नहीं दी थी।
ऐसे में सवाल है क्या हंटर के दोषी पाए जाने के बाद भी राष्ट्रपति अपने पद पर रहते हुए बेटा को सपोर्ट करेंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे को माफ नहीं करेंगे। वहीं इससे पहले पिछले साल दिसंबर में प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा, " ये स्पष्ट है कि राष्ट्रपति अपने बेटे को माफ नहीं करने जा रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications