जानिए उस वकील को जिसके दम पर भारत को ICJ में मिली है बड़ी जीत

देश के सबसे महंगे वकील हरीश साल्‍वे एक दिन के लेते हैं 30 लाख रुपए। वर्ष 2015 में सलमान खान का हिट एंड रन केस हरीश साल्‍वे ने ही लड़ा था और सलमान जेल जाते-जाते बचे थे।

हेग। नीदरलैंड की राजधानी हेग में स्थित इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में कुलभूषण जाधव के मामले में पर फैसला आ गया है। आईसीजे ने साफ कर दिया है कि पाकिस्‍ताान जाधव को फांसी नहीं दे सकता है। इस केस को आईसीजे में भारत की तरफ से मशहूर वकील हरीश साल्‍वे ने लड़ा था। हर केस के लिए लाखों रुपए लेने वाले साल्‍वे ने इस केस के लिए सिर्फ एक रुपए ही लिए थे। साल्‍वे ने आईसीजे में कहा था कि पाकिस्‍तान ने जाधव को मौत की सजा सुनाकर उनके मानवाधिकारों का उल्‍लंघन किया है। जाधव के साथ ही साथ देश की सारी उम्‍मीदें साल्‍वे पर टिकी थीं। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं साल्‍वे और वह एक केस की कितनी फीस लेते हैं और साथ ही अब तक उन्‍होंने किन-किन मशहूर हस्तियों का केस लड़ा है।

एक दिन की फीस 30 लाख

एक दिन की फीस 30 लाख

साल्‍वे देश के एक ऐसे वकील हैं जिन्‍होंने मुलायम सिंह यादव से लेकर प्रकाश सिंह बादल और मुकेश अंबानी जैसे हाई-प्रोफाइल केस लड़े हैं। साल्‍वे यूं तो अपने क्षेत्र के मशहूर व्‍यक्ति हैं लेकिन उनका नाम पहली बार देश की आम जनता ने उस समय सुना जब मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के बीच जारी एक विवाद में उन्‍हें जीत हासिल हुई। साल्‍वे उस समय अपनी फीस की वजह से चर्चा में आए थे। साल्‍वे एक दिन के 30 लाख रुपए बतौर फीस चार्ज करते हैं।

देश के सबसे महंगे वकील

देश के सबसे महंगे वकील

देश के पूर्व सॉलिसिटर जनरल साल्‍वे आज देश के सबसे महंगे वकील हैं। मुकेश अंबानी और उनके भाई अनिल अंबानी के बीच जब गैस डिस्‍ट्रीब्‍यूशन को लेकर विवाद हुआ तो साल्‍वे ने मुकेश अंबानी की तरफ से कोर्ट में लड़ाई लड़ीं। इस केस को कृष्‍णा गोदावरी बेसिन विवाद के तौर पर जाना जाता है। उस समय छोटे भाई ने राम जेठमलानी को हायर किया था। साल्‍वे ने मुकेश अंबानी के लिए केस जीता और उन्‍हें 15 करोड़ रुपए बतौर फीस हासिल हुए थे।

वाजपेई सरकार में थे सॉलिसिटर जनरल

वाजपेई सरकार में थे सॉलिसिटर जनरल

साल्‍वे वर्ष 1999 से लेकर वर्ष 2002 तक वाजेपई सरकार में सॉलिसिटर जनरल थे। जब सरकार ने उन्‍हें दूसरा कार्यकाल देने की पेशकश की तो उन्‍होंने इनकार कर दिया। कहा जाता है कि साल्‍वे ने गुजरात दंगों में बेस्‍ट बेकरी कांड के चलते सरकार के साथ मतभेदों की वजह से सरकार को मना किया था। हालांकि साल्‍वे ने इसके पीछे व्‍यक्तिगत वजहों का हवाला दिया था।

 दादा देश के मशहूर क्रिमिनल लॉयर

दादा देश के मशहूर क्रिमिनल लॉयर

साल्‍वे का जन्‍म नागपुर में हुआ था और वह एक ऐसे परिवार से आते हैं जिसने देश को कई मशहूर वकील दिए। उनके दादा पीके साल्‍वे देश के जाने-माने क्रिमिनल लॉयर थे। साल्‍वे जब अपने करियर के शुरुआती दौर में थे तो उन्‍होंने मुंबई के प्रसिद्ध टैक्‍स लॉयर नानी पालखीवाला के अस्सिटेंट लॉयर के तौर पर काम किया था।

फिर बने चार्टेड एकाउंटेंट

फिर बने चार्टेड एकाउंटेंट

पालखीवाला ने साल्‍वे के चार्टेड एकाउंटेंट बनने के लिए प्रेरित किया। साल्‍वे मुंबई से दिल्‍ली शिफ्ट हुए और फिर उन्‍होंने देश के महान वकीलों में से एक सोली सोराबजी के साथ करीब छह वर्ष तक काम किया। वर्ष 1992 में साल्‍वे सुप्रीम कोर्ट में सीनियर काउंसल के तौर पर नियुक्‍त हुए।

वोडाफोन से लेकर दिल्‍ली पुलिस और रतन टाटा तक

वोडाफोन से लेकर दिल्‍ली पुलिस और रतन टाटा तक

वर्ष 2012 में साल्‍वे ने वोडाफोन को सरकार के खिलाफ 1,1000 करोड़ रुपए का टैक्‍स केस जीतने में मदद की थी। साल्‍वे ने भोपाल गैस ट्रैजेडी में केशभ महिंद्रा का बचाव किया था। इसके अलावा वर्ष 2011 में आधी रात में जब दिल्‍ली पुलिस ने बाबा रामदेव पर एक्‍शन लिया तो साल्‍वे ने दिल्‍ली पुलिस का केस लड़ा था। नीरा राडिया केस के दौरान रतन टाटा के लिए साल्‍वे ने केस लड़ा था। टाटा ने कहा था कि इन टेप्‍स के जरिए उनकी निजता का उल्‍लंघन हुआ है।

सलमान खान को जेल जाने से बचाया

सलमान खान को जेल जाने से बचाया

वर्ष 2015 में मुंबई हाई कोर्ट में हिट एंड रन केस में सलमान खान जेल चले जाते अगर हरीश साल्‍वे उनका केस न लड़ते। साल्‍वे ने उनका केस लड़ा और यह साल्‍वे की काबिलियत ही थी कि सलमान खान को ए‍क भी दिन जेल में नहीं रहना पड़ा। आखिर में सलमान खान केस में बाइज्‍जत बरी कर दिए गए।

फाइव स्‍टार होटल में रुकते साल्‍वे

फाइव स्‍टार होटल में रुकते साल्‍वे

हरीश साल्‍वे और उनकी टीम हमेशा फाइव स्‍टोर होटल्‍स के फाइव स्‍टार सुइट्स में ही रुकती है। साथ ही उन्‍हें फर्स्‍ट क्‍लास का एयर टिकट भी मुहैया कराया जाता है। उनकी टीम और उनके एक डिनर के लिए आपके दो लाख रुपए तक अदा करने पड़ सकते हैं।

क्‍लाइंट देते महंगे गिफ्ट्स

क्‍लाइंट देते महंगे गिफ्ट्स

उनके बारे में दावा किया जाता है कि उनके क्‍लाइंट उन्‍हें वर्चु का फोन गिफ्ट करते हैं। आपको बता दें कि वर्चु के एक फोन की कीमत भारत में 14,00,000 लाख से शुरू होती है। इसके अलावा कभी-कभी उन्‍हें 17,60,000 की कीमत वाली जैगर-ली कोचर की घड़ी भी गिफ्ट में मिलती हैं।

 बेंटले की कार और लंदन में शॉपिंग

बेंटले की कार और लंदन में शॉपिंग

हरीश साल्‍वे करोड़ों की कार बेंटले ड्राइव करते हैं। उनके पास गोवा में एक हॉलीडे होम भी है। कुछ लोगों की मानें तो फैशन कॉन्शियस साल्‍वे अपने कपड़ों की शॉपिंग करने के लिए लंदन जाते हैं। इंडिया टुडे मैगजीन ने उन्‍हें देश के 50 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्‍ट में 40वें नबंर पर रखा है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+