Russia Deputy Defense Minister attack: रूस के डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर की गोली मार कर हत्या, दहल गया मॉस्को
Russia Deputy Defense Minister Attack: रूस की राजधानी मॉस्को से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार (06 फरवरी, 2026) को रूसी रक्षा मंत्रालय के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर एलेक्सेयेव का गोलीमार कर हत्या। उत्तर-पश्चिम मॉस्को की एक रिहायशी इमारत में एक अज्ञात हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और मौके से फरार हो गया।
गंभीर रूप से घायल जनरल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी मौत हो गई। एलेक्सेयेव रूसी खुफिया तंत्र के कद्दावर अधिकारी माने जाते हैं और प्रिगोजिन की बगावत के दौरान उनकी भूमिका बेहद अहम रही थी।

Vladimir Alekseyev shot Moscow: कौन हैं जनरल एलेक्सेयेव और क्यों थे निशाने पर?
लेफ्टिनेंट जनरल एलेक्सेयेव रूसी रक्षा मंत्रालय के जनरल स्टाफ (GRU) के डिप्टी चीफ हैं। वे रूस के उन चुनिंदा शक्तिशाली अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्होंने 2023 में वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन की बगावत को शांत कराने के लिए सीधी बातचीत की थी। उनकी सुरक्षा और पद की अहमियत को देखते हुए, मॉस्को के सुरक्षित रिहायशी इलाके में उन पर हुआ यह हमला रूस की आंतरिक सुरक्षा और खुफिया तंत्र पर बड़े सवाल खड़े करता है।
ये भी पढ़ें: Russia-India Oil Deal: भारत के खिलाफ फेल हो गया अमेरिका का ऑयल ट्रैप! रूस के बयान ने व्हाइट हाउस में मचाई हलचल
Moscow shooting news: रूसी अधिकारियों पर लगातार बढ़ रहे हैं हमले
यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रूस के भीतर सीनियर सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाने का सिलसिला तेज हो गया है। मॉस्को इन हमलों के लिए सीधे तौर पर यूक्रेन को जिम्मेदार ठहरा रहा है। पिछले साल दिसंबर में जनरल फानिल सरवारोव की कार बम धमाके में हत्या के बाद यह दूसरा बड़ा हाई-प्रोफाइल हमला है। रूसी अधिकारियों का मानना है कि यूक्रेनी मिलिट्री इंटेलिजेंस रूस के कमांड स्ट्रक्चर को कमजोर करने के लिए 'टारगेट किलिंग' का सहारा ले रही है।
ये भी पढ़ें: Crude Oil Price: रूस या वेनेजुएला? भारत के लिए किस देश से तेल खरीदना होगा सस्ता, जानें पूरा गणित
अपार्टमेंट बिल्डिंग के अंदर मारी गोली
रूसी जांच कमेटी की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को उत्तर-पश्चिमी मॉस्को की एक अपार्टमेंट बिल्डिंग के अंदर निशाना बनाया गया। अज्ञात हमलावर ने बेहद करीब से उन पर कई गोलियां बरसाईं, जिसके बाद उन्हें नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। अलेक्सेयेव साल 2011 से रूस की शक्तिशाली सैन्य खुफिया एजेंसी (GRU) में फर्स्ट डिप्टी हेड के पद पर तैनात हैं। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक किसी संदिग्ध का नाम उजागर नहीं किया है, लेकिन बिल्डिंग के भीतर घुसकर किया गया यह हमला एक बड़ी सुरक्षा चूक माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications