Epstein File: दीपक चोपड़ा कौन? पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप, एपस्टीन फाइल्स में खुला राज
Deepak Chopra Ushna Shah Epstein list: पाकिस्तानी एक्ट्रेस उशना शाह ने हाल ही में मशहूर आध्यात्मिक गुरु दीपक चोपड़ा पर निशाना साधा है। यह मामला तब गर्माया जब जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दीपक चोपड़ा का नाम सामने आया।
उशना ने एक पुराने ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें चोपड़ा ने किसी महिला के लिए मासूम और स्मार्ट शब्द इस्तेमाल किए थे। उशना ने तंज कसते हुए उन्हें 'बड़ा फ्रॉड' बताया। साल 2025 के आखिर में सामने आए इन दस्तावेजों ने चोपड़ा की 'न्यू एज गुरु' वाली इमेज को काफी धक्का पहुंचाया है।

Who is Deepak Chopra: कौन हैं दीपक चोपड़ा?
दीपक चोपड़ा एक भारतीय-अमेरिकी लेखक हैं जो दुनिया भर में अपनी आध्यात्मिक बातों और घरेलू नुस्खों (अल्टरनेटिव मेडिसिन) के लिए जाने जाते हैं। भारत में डॉक्टरी की पढ़ाई करने के बाद वे अमेरिका चले गए और वहां बड़े-बड़े हॉलीवुड स्टार्स के गुरु बन गए। उन्होंने 'माइंड-बॉडी मेडिसिन' पर कई किताबें लिखी हैं। हालांकि, कई वैज्ञानिक उनकी बातों को सिर्फ दिखावा मानते हैं, लेकिन फिर भी दुनिया भर में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं जो उनकी शांति वाली फिलॉसफी को फॉलो करते हैं।
एपस्टीन केस से क्या है कनेक्शन?
जेफरी एपस्टीन केस से जुड़ी जो तीन लाख से ज्यादा फाइलें लीक हुई हैं, उनमें दीपक चोपड़ा का नाम आने से हर कोई हैरान है। ईमेल से पता चला है कि 2016 के दौरान चोपड़ा और एपस्टीन के बीच बातचीत हुई थी। एक ईमेल में चोपड़ा ने कथित तौर पर लिखा था कि कोई महिला उनके पास रुकी थी जो "मासूम और स्मार्ट" है। इसके अलावा, जब डोनाल्ड ट्रंप पर लगे एक केस की खबरें आई थीं, तब भी एपस्टीन ने चोपड़ा को लिंक भेजे थे। इन बातों ने उनकी छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जब कहा- "मेरी दुनिया ही उजड़ गई"
कुछ समय पहले भारत में दीपक चोपड़ा से जुड़ा एक बड़ा विवाद हुआ था जब उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स या डिजिटल प्रेजेंस को लेकर कुछ पाबंदियां (Deepak Chopra India account ban) लगी थीं। उस वक्त उन्होंने बहुत इमोशनल होकर कहा था कि उनके लिए उनकी "दुनिया ही उजड़ गई" है। लोगों ने इस पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया था। आलोचकों का कहना था कि जो गुरु पूरी दुनिया को सिखाता है कि मोह-माया छोड़ दो, वह खुद एक इंटरनेट अकाउंट बंद होने पर इतना टूट गया। यह उनके दावों और असलियत के बीच के अंतर को दिखाता है।
Ushna Shah on Deepak Chopra: उशना शाह ने क्यों कहा 'फ्रॉड'?
उशना शाह अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने चोपड़ा के ईमेल वाली खबरों को शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें बहुत पहले से ही लग रहा था कि ये इंसान एक नंबर का फ्रॉड है। उन्होंने तंज मारते हुए उन्हें "एन्लाइटेंड फ्रॉड" (यानी पढ़ा-लिखा और चमक-धमक वाला धोखेबाज) कहा। उशना का मानना है कि आध्यात्मिकता के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले चेहरों का सच अब दुनिया के सामने आ रहा है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चोपड़ा को लेकर बहस और तेज हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications