Bushra Bibi: जादू टोने में माहिर इमरान खान की तांत्रिक पत्नी बुशरा बीबी कौन हैं? दी गई 14 साल की सजा

Who is Bushra Bibi: तोशाखाना मामले में इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 14 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। इमरान खान, जिन्हें कल ही सरकारी सीक्रेट लीक करने के मामले में 10 साल की सजा सजा सुनाई गई थी, अब आज सजा के ऐलान के बाद अब उन्हें 24 साल जेल में रहना होगा।

तोशाखाना मामले में इमरान खान के साथ साथ उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी पाकिस्तान की नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने दोषी ठहराया है और दंपति पर 1.573 अरब रुपये का जुर्माना लगाया है। यानि, पाकिस्तान की सेना से पंगा लेने का अंजाम पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को भुगतना पड़ा है।

Who is Bushra Bibi

आपको बता दें, कि पिछले महीने, पाकिस्तान की नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो ने (एनएबी) ने सऊदी क्राउन प्रिंस से प्राप्त एक आभूषण सेट को कम मूल्यांकन के बावजूद अपने पास रखने के लिए जवाबदेही अदालत में इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के खिलाफ एक नया मामला दायर किया था।

यह फैसला 8 फरवरी के आम चुनाव से आठ दिन पहले आया है, जिसे पीटीआई राज्य की सख्ती के बीच और बिना किसी चुनाव चिह्न के लड़ रही है।

आइये जानते हैं, कि बुशरा बीबी कौन हैं और उन्हें क्यों तांत्रिक कहा जाता है?

बुशरा बीबी कौन हैं?

बुशरा बीबी इमरान खान की तीसरी पत्नी हैं, और इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने से ठीक 6 महीने पहले बुशरा बीबी से शादी की थी, हालांकि, बुशरा बीबी को पूर्व पति का आरोप है, कि इमरान खान और बुशरा बीबी की शादी अवैध है और इस मामले में भी कोर्ट में सुनवाई चल रही है, जिसमें कुछ दिनों में फैसला आ सकता है ।

बुशरा बीबी ने इमरान खान के साथ दूसरी शादी की है और उनकी पहली शादी खावर मनेका के साथ हुई थी और 2017 में इमरान खान से शादी से पहले बुशरा बीबी ने खावर को तलाक दे दिया था।

इमरान खान और बुशरा बीबी 2015 से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों बाबा फरीद के आध्यात्मिक अनुयायी हैं। चूंकि, बुशरा बीबी बाबा फरीद की दरगाह की भूमि से आती हैं, इसलिए दोनों अपने आध्यात्मिक झुकाव के बंधन में बंध गए और एक रिश्ता बना लिया और आखिरकार 2018 में शादी कर ली।

बुशरा बीबी मध्य पंजाब में एक राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवार से आती हैं। बुशरा बीबी की बहन इमरान खान की राजनीतिक पार्टी पीटीआई की सदस्य थीं और दोनों की मुलाकात उन्हीं के जरिए हुई थी।

आरोप है, कि बुशरा बीबी उस वक्त इमरान खान के साथ रिलेशनशिप में आ गईं थीं, जब उन्होंने अपने पति को तलाक नही दिया था। कहा जाता है, कि बुशरा बीबी ने जबरदस्ती अपने पति को तलाक दिया था, क्योंकि उनके पति तलाक नहीं चाहते थे। इसके लिए उन्हें धमकाया भी गया था।

रिपोर्ट ये भी है, कि बुशरा बीबी ने ही इमरान खान से कहा था, कि अगर वो शादी कर लेते हैं, तो इमरान खान प्रधानमंत्री बन जाएंगे और इसीलिए इमरान ने बुशरा बीबी से शादी की थी और बुशरा का दावा सही साबित हुआ था, जिसकी वजह से इमरान खान, बुशरा बीबी की हर बात मानने लगे थे। बाद में, बुशरा बीबी को पाकिस्तान में अल कादिर ट्रस्ट मामले में मुख्य अभियुक्तों में से एक के रूप में नामित किया गया है और उसी आरोप में उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

इमरान खान की चौथी बीवी हैं बुशरा बीबी

आपको बता दें कि इमरान खान ने तीसरी शादी बुशरा बीवी से की थी। जब इमरान खान प्रधानमंत्री थे, तो पाकिस्तान के राजनीति हलकों में कहा जाता था कि, बुशरा बीवी से सलाह लिए बगैर इमरान खान कोई काम नहीं करते हैं। 2021 के आखिरी महीनों में जब तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बाजवा के साथ इमरान खान की अनबन चल रही थी, उस वक्त बुशरा बीबी ने जनरल बाजवा को हटाने के लिए जादू-टोना भी किया था।

उस दौरान पाकिस्तान के कुछ पत्रकारों ने तो ये भी दावा किया था, कि सेना ने कुछ ऐसे लोगों को गिरफ्तार भी किया था, जो सेना प्रमुख का पुतला बनाकर तंत्र क्रिया को अंजाम दे रहे थे।

पाकिस्तान में ऐसा कहा जाता है कि, प्रधानमंत्री बनने से पहले बुशरा बीवी ने इमरान खान से कहा था कि, अगर वो अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी कर लें, तो इमरान खान प्रधानमंत्री बन जाएंगे और इमरान खान ने बुशरा बीवी से निकाल कर ली थी। इमरान खान का मानना है कि, बुशरा बीवी की वजह से ही वो प्रधानमंत्री बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+