कौन है ब्लॉगर अस्मा बतूल? जिन्‍हें कोलकाता डॉक्‍टर केस पर पोस्‍ट शेयर करने पर पाकिस्‍तान ने भेजा जेल

Pakistani blogger Asma Batool: कोलकाता डॉक्‍टर रेप मर्डर केस के बाद महिलाओं के उत्‍पीड़न को लेकर यट्यूब की मशहूर ब्लॉगर अस्‍मा बतूल ने एक कविता सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसके बाद इस बलॉगर अस्‍मा बतूल को पाकिस्‍तान ने जेल में डाल दिया है।

आइए जानते हैं कौन हैं ये ब्लॉगर अस्‍मा बतूल और इनके द्वारा लिखी पोस्‍ट और सुनाई गई कविता में ऐसा क्‍या था कि वो पाकिस्‍तानियों के निशाने पर आ गई और उन्‍हें पाकिस्‍तान पुलिस ने सलाखों के पीछे बंद कर दिया है?

Blogger Asma Batool

जब रेप हुआ तब वहां...आस्‍मा बतूल ने शेयर की ये पोस्‍ट

दरअसल, ब्लॉगर अस्‍मा बतूल ने कोलकाता ट्रेनी डॉक्‍टर रेप मर्डर केस से आहत होकर महिलाओं के साथ हो रहे अत्‍याचार पर सलमान हैदर की कविता शेयर की थी "खुदा, भगवान या ईश्‍वर सब मौजूद थे, जब रेप हुआ।"

ईश निंदा के आरोप में पाकिस्‍तान ने भेजा जेल

इसके अलावा आस्‍मा बैतूल ने फेसबुक के अलावा इंस्‍टाग्राम पर एक कविता सुनाई थी जिसके कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा 'तुम्‍हारा देश भी मेरे जैसा ही है'!

पा‍किस्‍तान ने ब्‍लॉगर आस्‍मा बैतूल को जेल में किया बंद

आस्‍मा की इस पोस्‍ट के बाद पाकिस्‍तान के मौलवियों ने आस्‍मा पर अल्‍लाह का अपमान करने का अरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया और लोगों ने आस्‍मा के घर पर हमला कर दिया। केस दर्ज होने के आरोप के बाद पाकिस्‍तान पुलिस ने आस्‍मा को ईश निंदा के आरोप में जेल भेज दिया।

आस्‍मा बैतूल के घर पर लोगों ने किया हमला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें ब्लॉगर आस्‍मा बतूल के घर के बाहर लोग हंगामा करते हुए नजर आ रहे हैं और उनके परिवार पर अपनी बेटी को छोड़ने और बहिष्‍कार करने की मांग कर रहे हैं। जिसके बाद आस्‍मां के परिवार ने भी पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई है कि उनके घर पर हमला हुआ और आग से जलाने की कोशिश की गई।

कौन है ब्लॉगर आस्‍मा बतूल?
दरअसल, यूट्यूब की मशहूर ब्लॉगर अस्‍मा बतूल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की रहने वाली हैं। सोशल मीडिया पर अस्‍मा बतूल काफी एक्टिव रहती है और पाकिस्‍तान में अल्पसंख्‍यकों पर होने वाले अत्‍याचार और हमलों पर आवाजें उठाती रहती हैं।

इस लिंक पर देखें आस्‍मा बतूल की वो कविता
https://www.youtube.com/shorts/cdcqApOhjYA

अस्‍मा बतूल के यूट्यूब पर हैं 1 लाख से अधिक हैं फॉलोअर्स
केवल यूट्यूब पर आस्‍मा बैतूल के 1 लाख 53 हजार सब्सक्राइबर्स हैं और अन्‍य सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर हजारों की संख्‍या में फॉलोअर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+