हिना रब्बानी संग अवैध संबंध, पकड़े गये थे रंगे हाथ.. पीएम मोदी पर भद्दी टिप्पणी करने वाले बिलावल कौन हैं?
बिलावल भुट्टो के लिए हिना रब्बानी अपने पति को छोड़ने के लिए तैयार हो गईं थीं, लेकिन आसिफ अली जरदारी को उनका प्यार कबूल नहीं था। आसिफ अली को अपनी राजनीति धूल में मिलने का डर सता रहा था।

Bilawal Bhutto Hind Rabbani: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी टिप्पणी से एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है, जिस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय जनता पार्टी ने बिलावल की टिप्पणी के खिलाफ पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन करने का भी फैसला किया है। लेकिन, पाकिस्तान के विदेश मंत्री बनने वाले बिलावल भुट्टो को कितना जानते हैं आप? क्या आप जानते हैं, कि कैसे बिलावल भुट्टो और एक वक्त पाकिस्तान की विदेश मंत्री बनने वाली हिना रब्बानी खार कैसे आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ी गईं थीं। आइये जानते हैं, विवादों में रहने वाले बिलावल भुट्टो की कहानी।

कौन हैं बिलावल भुट्टो जरदारी?
पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी वर्तमान में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। इस साल अप्रैल महीने में शहबाज शरीफ की सरकार बनने के बाद वह 33 वर्ष की आयु में पाकिस्तान के "सबसे युवा" विदेश मंत्री बने। बिलावल भुट्टो को 2007 में अपनी मां की हत्या के बाद पीपीपी की बागडोर विरासत में मिली थी। वह उस समय 19 वर्ष के थे और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के क्राइस्ट चर्च कॉलेज में पढ़ रहे थे। बीबीसी के मुताबिक, पीपीपी का नेतृत्व करने के लिए बेनजीर के उत्तराधिकारी बिलावल को "भुट्टो विरासत का उपयोग करके पार्टी को मजबूत करने के लिए एक रणनीतिक कदम माना गया"। बिलावल ने अपने नाम के साथ अपने नाना का सरनेम भुट्टो जोड़ा और पूरा नाम बिलावल भुट्टो जरदारी कर लिया।
Recommended Video

हिना के प्यार में हो गये थे दीवाने
हिना रब्बानी खार और बिलावल भुट्टो और हिना रब्बानी खान के बीच प्रेम संबंध है, इसका खुलासा सबसे पहले साल 2012 में किया गया था, जब बिलावल भुट्टो सिर्फ 24 साल के थे और उस वक्त हिना रब्बानी खार 35 साल की थीं। बिलावल भुट्टो और हिना रब्बानी के बीच प्यार और रोमांस के बारे में सबसे पहले बांग्लादेशी टैब्लॉइड, "द वीकली ब्लिट्ज" में रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसके बाद पाकिस्तान की राजनीति में बवाल मच गया था।

हिना-बिलावल पर मच गया था बवाल
पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश में बिलावल भुट्टो और हिना रब्बानी के रिश्तों को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख-लिखकर भर दिया। उस वक्त हिना रब्बानी पाकिस्तान की विदेश मंत्री थीं और विवाद बढ़ने के बाद उन्हें विदेश मंत्री के पद से हटाने की जोरदार मांग उठी थी। कई लोगों ने तो यहां तक कहा, कि हिना रब्बानी ने बिलावल को इस कदर वश में कर रखा है, कि बिलावल को हिना के अलावा कुछ और नहीं दिखता। लेकिन, भारत में हिना रब्बानी को काफी समर्थन दिया गया और साल 2012 में सोशल मीडिया पर बकायदा हिना रब्बानी के समर्थन में ट्रेंड चलाए गये और कहा गया, कि हिना रब्बानी को अपने प्यार बिलावल से शादी कर लेनी चाहिए।

पिता आसिफ अली जरदारी को था ऐतराज
बांग्लादेशी अखबार ने साल 2012 में दावा किया था, कि बिलावल भुट्टो हिना रब्बानी खार से बेइंतहां प्यार करते हैं, जो उनसे 11 साल बड़ी हैं और शादीशुदा हैं। आपको बता दें कि, हिना रब्बानी खार की शादी पाकिस्तान के प्रभावशाली कारोबारी फिरोज गुलजार से हुई थी और दोनों की दो बेटियां हैं, जिनके नाम अन्नया और दीना है। बांग्लादेशी अखबार ने खुफिया एजेंसी के गुप्त अधिकारियों के हवाले से सनसनीखेज रिपोर्ट छापी थी। बांग्लादेशी अखबार ने तो यहां तक दावा किया था, कि दोनों दोनों की शादी के बाद स्विट्जरलैंड में बसने की योजना तक बनाई थी। बांग्लादेशी अखबार ने दावा किया था कि, इस प्यार और रिश्ते की खबर बिलावल भुट्टो के पिता आसिफ अली जरदारी को लग गई और उन्होंने इस रिश्ते का भारी विरोध किया था। आसिफ अली जरदारी को लग रहा था, कि हिना रब्बानी के साथ रिश्ते में आने से ना सिर्फ बिलावल भुट्टो का राजनीतिक करियर खतरे में आ जाएगा, बल्कि उनकी सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के लिए मौत की घंटी भी बजाएगा।

हिना-बिलावल पकड़े गये रंगे हाथ
बांग्लादेशी अखबार ने दावा किया था कि, आसिफ अली जरदारी ने हिना रब्बानी खार और अपने बेटे बिलावल भुट्टो को पाकिस्तानी राष्ट्रपति भवन के अंदर ही आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा था। उस वक्त बिलावल भुट्टो राष्ट्रपति भवन में ही रहते थे। आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद राष्ट्रपति भवन में कोहराम मच गया था, हालांकि, इस बात को काफी सावधानी के साथ दबा दिया गया था और दोनों को अपने रिश्ते को खत्म करने के लिए कहा गया था, लेकिन दोनों का अफेयर जारी रहा। बांग्लादेशी अखबार ने खुफिया अधिकारियों के हवाले से लिखा था कि, हिना रब्बानी खार भी बिलावल भुट्टो के प्यार में गिरफ्तार थीं और उन्होंने बिलावल के लिए अपने करोड़पति पति फिरोज गुलजार को छोड़ने का फैसला कर लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2011 में बिलावल भुट्टो के जन्मदिन के मौके पर हिना रब्बानी खार ने बिलावल को एक कार्ड भेजा था, जिसमें उन्होंने अपनी मोहब्बत का इजहार करते हुए बिलावल के साथ ही पूरी जिंदगी बिताने की बात कही थी।

अकसर विवादों में रहते हैं बिलावल
पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले बिलावल भुट्टो इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। सास 2014 में पाकिस्तान के पंजाब के मुल्तान क्षेत्र में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहने के बाद भुट्टो ने कहा था, उनकी पार्टी पीपीपी भारत से "पूरा कश्मीर" वापस ले लेगी। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भुट्टो परिवार के वंशज ने कहा था कि, "मैं कश्मीर वापस ले लूंगा, और मैं इसका एक इंच भी नहीं छोड़ूंगा, क्योंकि अन्य प्रांतों की तरह पाकिस्तान का है।"












Click it and Unblock the Notifications