कौन हैं सिंगर मैरी मिलबेन, जिन्होंने 'जन-गण-मन' गाने के बाद अमेरिका में छुए PM मोदी के पैर, वायरल हुआ वीडियो
American singer Mary Millben: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अमेरिका के वाशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन सेंटर में भारत का राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' गाकर अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन चर्चाओं में आ गई हैं।
अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी और प्रवासी भारतीयों की मौजूदगी में भारत का राष्ट्रगान गाया। इसके बाद, उन्होंने भारतीय प्रधान मंत्री का 'नमस्ते' के साथ स्वागत किया और सम्मानपूर्वक उनके पैर छूने लगीं।
'भारत माता की जय' के नारों के बीच, पीएम मोदी और मैरी मिलबेन ने आपस में कुछ बातचीत भी की। । इस कार्यक्रम की मेजबानी यूनाइटेड स्टेट्स इंडियन कम्युनिटी फाउंडेशन (USICF) द्वारा की गई थी, जिसके दौरान पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों को अपना अलविदा भाषण दिया।

मैरी मिलबेन का पीएम मोदी को पैर छूने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भाजपा नेताओं ने भी इस वीडियो को शेयर किया है।
अमिल मालवीय ने वीडियो शेयर कर लिखा, ''अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने भारत का राष्ट्रगान गाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के पैर छुए... । इससे पहले पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री भी भावविभोर होकर श्रद्धा से झुक गए थे। दुनिया पीएम मोदी की शक्तिशाली आध्यात्मिक आभा और भारतीय मूल्यों और संस्कृति का सम्मान करती है...।''

Who is Mary Millben: कौन हैं मैरी मिलबेन?
मैरी मिलबेन एक फेमस अफ्रीकी-अमेरिकी हॉलीवुड एक्ट्रेस और गायिका हैं। मिलबेन ने लगातार तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों के लिए प्रदर्शन किया है, जिसमें जॉर्ज डब्ल्यू बुश, बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रंप शामिल हैं। इसके अलावा मिलबेन जॉर्डन की रानी नूर और राजकुमारी बसमाह बिन्त सऊद अल सऊद सहित उल्लेखनीय अंतरराष्ट्रीय रॉयल्टी के लिए एक विशेष एकल कलाकार भी रही हैं।
मिलबेन जेएमडीई एंटरप्राइजेज की संस्थापक और सीईओ हैं। उन्हें ऑनलाइन सीरीज इम्पैक्ट नाउ में देखा गया था। मिलबेन 2010 के हेलेन हेस पुरस्कार के लिए नामांकित हुई थीं।
मिलबेन ने भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के निमंत्रण पर अगस्त 2022 में भारत का दौरा किया था। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के दौरान प्रदर्शन किया था।
मैरी मिलबेन ओकलाहोमा शहर में एक ईसाई परिवार में पली बढ़ी हैं। उनकी मां अल्थिया मिलबेन ने पेंटेकोस्टल संगीत पादरी के रूप में काम किया है। इसी वजह से बचपन से ही मैरी मिलबेन में संगीत के प्रति रुची बढ़ी।
मैरी मिलबेन ने पांच साल की उम्र में ओकलाहोमा सिटी के वाइल्डवुड क्रिश्चियन चर्च में बच्चों के गायन में गाना शुरू कर दिया था। उनके माता-पिता का 1987 में तलाक हो गया और मिलबेन का पालन-पोषण उनकी मां ने किया।
मिलबेन ने पुटनम सिटी हाई स्कूल में पढ़ाई की है। मिलबेन ने ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय में टेनर डॉन बर्नार्डिनी से ओपेरा सिखा है। मिलबेन को 2004 में दूसरी ओयू अफ्रीकी-अमेरिकी महिला छात्र निकाय अध्यक्ष और 2003 में पहली ओयू अफ्रीकी-अमेरिकी महिला उपाध्यक्ष चुना गया था।
मिलबेन ने अभी तक शादी नहीं की है। मिलबेन की तीन बहनें और एक भाई है।
जब मैरी मिलबेन ने गाया भारत का राष्ट्रगान, देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications