इथियोपिया की जंग के लपेटे में आए WHO चीफ, बागियों के लिए हथियार जुटाने में मदद करने का आरोप

इथियोपिया में सरकार और विद्रोही गुट टिग्रे पीपल्स लिबरेशन फ्रंट (TPLF) के बीच चल रहे युद्ध की आंच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) तक पहुंच गई है। WHO के प्रमुख टेड्रोस पर इथियोपिया में सरकार से लड़ रहे टिग्रे विद्रोहियों के लिए सैन्य मदद जुटाने का आरोप लगा है। इथियोपिया के सेना प्रमुख ने टेड्रोस पर बागी TPLF के लिए हथियार जुटाने का आरोप लगाया है। WHO प्रमुख टेड्रोस मूलरूप से इथियोपिया के टिग्रे इलाके के रहने वाले हैं।

Tedros

डेली मेल की खबर के मुताबिक इथियोपिया के सेना प्रमुख बरहानू जूला ने दावा किया कि डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस टीपीएलएफ के लिए राजनीतिक और सैन्य समर्थन जुटा रहे थे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना प्रमुख ने कहा कि 'उन्होंने (टेड्रोस) युद्ध की आलोचना करने के लिए पड़ोसी देशों में काम किया। उन्होंने विद्रोहियों के लिए हथियार हासिल करने के लिए काम किया है। उन्होंने विद्रोहियों की मदद के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।

जूला ने आगे कहा कि "हम इससे और क्या उम्मीद कर सकते हैं। ये व्यक्ति खुद उस टीम (टिग्रे विद्रोहियों) का हिस्सा रहा है। हम ये नहीं उम्मीद करते कि ये शख्स टिग्रे विद्रोहियों की आलोचना करेगा।"

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबे अहमद ने टिग्रे विद्रोहियों पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया है।

इथियोपिया में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं टेड्रोस

टेड्रोस इथियोपिया के टिग्रे के रहने वाले हैं और 2018 के पहले टिग्रे वर्चस्व वाली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। 2018 में टिग्रे के वर्चस्व वाले 3 दशक पुराने शासन का अंत हो गया था और अबे अहमद प्रधानमंत्री बने थे। अबे अहमद को बाद में पड़ोसी देश इरीट्रिया से शांति स्थापित करने के लिए शांति के नोबेल से सम्मानित किया गया। वहीं अहमद की नीतियों के चलते कभी सत्ता में रहे टिग्रे पीपल्स लिबरेशन फ्रंट को बिल्कुल किनारे कर दिया है। यही वजह है कि टिग्रे विद्रोही सरकार के खिलाफ हथियार उठाकर खड़े हो गए हैं और दोनों पक्षों में लड़ाई के चलते देश में तनाव चरम पर है।

वहीं अभी तक आरोपों पर WHO प्रमुख की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। टेड्रोस पहले ही कोरोना महामारी को लेकर प्रभावी उपाय न किए जाने पर कई देशों के निशाने पर हैं। ऐसे दौर में इथियोपियाई सरकार और सेना के आरोपों से उनके सामने और मुश्किल आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+