Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुस्लिमों की सबसे शुद्ध नस्ल जो हमास के खिलाफ जंग में दे रही इजराइल का साथ, कौन हैं बदू समुदाय?

इजराइल दुनिया का एकमात्र यहूदी देश है, हालांकि यहां पर यहूदी के अलावा भी अन्य धर्मों के लोग रह रहे हैं। इस यहूदी देश में मुसलमानों की बड़ी तादाद रहती है। इसे बदू मुस्लिम के नाम से जाना जाता है। हमास के खिलाफ जंग लड़ने में अरबी मुसलमानों की ये नस्ल बहुत मददगार साबित हो रही है।

इजरायल और हमास के बीच जंग में अब तक कम से कम 4 बदू सैनिकों की मौत की खबर आई है। बदू अरब की खानाबदोश जनजाति है। ये पहले चरवाहे का काम करते थे। पहले, किसी देश के प्रति इनका समर्पण नहीं था। ये 150 साल पहले तक सिनाई और सऊदी अरब के बीच भटकते रहते थे।

Bedouin Arabs in the Israeli army

जिस प्रकार अरब के मुस्लिमों के पास अथाह दौलत हिस्से आई, बदू मुस्लिम इससे अछूते रह गए। बदू मुस्लिमों के पास अरब के बाकी समुदायों की तरह ताकत नहीं थी, और न ही पैसे हुआ करते थे। चरवाहे का काम करते हुए ये लोग सीमा पर ही रहा करते थे।

ओटोमन शासन के आखिर के कुछ दशकों में बदू मुस्लिमों ने स्थिर जीवन जीना शुरू कर दिया था। इजरायल के गठन से पहले यहूदियों ने फिलिस्तीन में अपने समुदायों के समूहों की रक्षा के लिए बदू मुसलमानों को नियुक्‍त किया था।

1950 के दशक में बदू को इजराइल के नागरिक के रूप में मान्यता दी गई। इजराइल के इस कदम से समुदाय को नेगेव में बसने में मदद मिली।

बदू मुसलमान काफी मजबूत और ईमानदार माने जाते हैं। इजरायल के बनने की लड़ाई में भी बदू मुस्लिमों ने इजरायल डिफेंस फोर्स का बहुत सहयोग किया। ये मुस्लिम चरवाहों की शक्ल में घूमकर इन लोगों ने जानकारियां इकट्ठा करते थे और उसे सेना तक पहुंचाते थे। यहीं से खानाबदोश चरवाहों से बदू मुसलमान यहूदी सेना का हिस्सा होने लगे।

इजराइल की सेना में बदू मुस्लिम समुदाय की एक बड़ी आबादी काम करती है, हालांकि, IDF में इनकी कितनी आबादी है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है। फिलहाल 2 लाख से ज्यादा बदू मुस्लिम इजरायल में रह रहे हैं। ये अकेला मुस्लिम समुदाय है, जो फिलिस्तीन से सटा होने के बाद भी इजरायली सेना और उनकी जिंदगी का हिस्सा बना हुआ है।

बदू मुसलमानों को अरब का सबसे शुद्ध समुदाय माना जाता है। 7वीं शताब्दी में जब इस्लाम का उदय हुआ तो बदू इस नए धर्म को अपनाने वाले पहले लोग थे। उन्होंने अरब के निवासियों, विशेष रूप से अरब प्रायद्वीप और अन्य भौगोलिक क्षेत्रों में इसके प्रसार में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बदू मुस्लिम सिर्फ इजराइल में ही नहीं, दुनिया के बाकी देशों में भी रहते हैं। एक अनुमान के मुताबिक इनकी आबादी करीब 40 लाख है। इजरायल के अलावा मिस्र, सीरिया, जॉर्डन, सऊदी, इराक और लीबिया में भी इनकी बड़ी तादात हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+